{"_id":"57e7bc034f1c1bf80a573c08","slug":"pak-pm-nawaz-sharif-blew-mannequin-arose-to-answer-the-demand-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक पीएम नवाज शरीफ का फूंका पुतला, उठी पाक को जवाब देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक पीएम नवाज शरीफ का फूंका पुतला, उठी पाक को जवाब देने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
नवाज शरीफ
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर के उरी सेक्टर में शहीद हुए सैनिकों की याद में शनिवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला और मुजेसर गांव से होते हुए मेन चौक पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका।
विज्ञापन
बीएसपी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। कैंडल मार्च का नेतृत्व जिला प्रभारी मनोज चौधरी ने किया।
विज्ञापन
बसपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। मनोज चौधरी ने कहा कि अब समय आ गया है हम बातचीत का रास्ता बंद करें और पाकिस्तान को उसी की भाषा में मुहंतोड़ जवाब दें।
विज्ञापन
बसपा जिलाध्यक्ष रतिराम ने कहा कि जिन वीर सैनिकों ने अपनी जान भारत माता की रक्षा करते हुए कुर्बान कर दी, ऐसे सैनिकों को हमें नमन करना चाहिए।