फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Painful tragedy: death of a mother with two children being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने दो बच्चों सहित मां की मौत

Sat, 16 Jan 2016 05:20 PM IST
Updated Sat, 16 Jan 2016 05:20 PM IST
विज्ञापन
Painful tragedy: death of a mother with two children being hit by train

रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से दो मासूम समेत मां की मौत हो गई। मालगाड़ी अलीगढ़ से दिल्ली की ओर जा रही थी। हादसे में महिला और बच्चों के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए।

विज्ञापन


दनकौर के कनारसी गांव निवासी सुशील प्रजापति की पत्नी सुनीता (32) बच्चों कुनाल (डेढ़ साल) और मोंटी (साढ़े तीन साल) को लेकर दिल्ली गई थी।

शुक्रवार को वह दिल्ली स्टेशन से लोकल ट्रेन से दोपहर 1:45 बजे दनकौर स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन से उतरकर वह बच्चों को लेकर रेलवे लाइन पार कर रही थी।

दुर्घटना में महिला और उसके दो बच्चों की मौत

Painful tragedy: death of a mother with two children being hit by train

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस बीच मोंटी मां का हाथ छुड़ाकर अलीगढ़ की ओर से आ रही मालगाड़ी की ओर भागने लगा। महिला बच्चे को पकड़ने के लिए पीछे-पीछे भागी।

उसने वह गोद में कुनाल को ले रखा था। तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए। गांव के कुछ लोगों ने महिला को पहचान कर परिजनों को सूचना दी।

दनकौर स्टेशन पर रेलवे लाइन पार करने के लिए फुटओवर ब्रिज बना हुआ है, लेकिन ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल करने की जगह शॉर्टकट अपनाते हैं। रेलवे पुलिस के मुताबिक, महिला ब्रिज के जगह रेलवे लाइन को पैदल पार कर रही थी, तभी  हादसा हो गया।

पुलिस के मुताबिक रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला और उसके दो बच्चों की मौत हुई है। परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed