फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pachauri sacked Terry chief , Mathur assume command.

TERI के चीफ पद से हटाए गए पचौरी, माथुर को कमान

Thu, 23 Jul 2015 07:51 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Jul 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
Pachauri sacked Terry chief , Mathur assume command.

यौन शोषण के आरोपों में घिरे आरके पचौरी को टेरी चीफ के पद से हटा दिया गया है। अब पचौरी की जगह अजय माथूर टेरी के नए चीफ होंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पचौरी पर महिला रिसर्च एनालिस्ट ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगया था। जिसके चलते उन्हें द एनर्जी एंड रिसोर्सेस इंस्टिट्यूट' के डायरेक्टर जनरल पद से हटाया गया है।

पचौरी को उस समय बर्खास्त किया गया जब उन्हें एक दिन पहले ही कोर्ट ने ऑफिस जाने की अनुमति प्रदान की थी। कोर्ट ने पचौरी को लोदी रोड स्थित हेडक्वॉर्टर और गुड़गांव की एक ब्रांच को छोड़कर ऑफिस के किसी भी परिसर में एंट्री की इजाजत दी थी।

विज्ञापन

अजय माथूर नए टेरी चीफ

Pachauri sacked Terry chief , Mathur assume command.

पचौरी के खिलाफ लोधी कॉलोनी थाने में महिला वर्कर ने यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया गया था। पचौरी को हटाने का फैसला टेरी गवर्निंग काउंसिल ने लिया।

अब उनकी जगह अजय माथुर कार्यभार संभालेंगे। डॉ. अजय माथूर उर्जा दक्षता ब्यूरो के डायरेक्टर जनरल होने के अलावा प्रधानमंत्री की क्लाइमेट चेंज पर बनी काउंसिल के सदस्य भी हैं।

इससे पहले अदालत ने 21 मार्च को पचौरी को अग्रिम जमानत देते हुए यह शर्त लगाई थी कि पूछताछ के लिए उन्हें जब भी बुलाया जाएगा, वह जांच में सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed