{"_id":"93f9818b1aa2549275a43e65d282dba0","slug":"owry-victim-had-approached-the-police-commissioner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर सब इंस्पेक्टर, पीड़िता की नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर सब इंस्पेक्टर, पीड़िता की नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेकटर पद पर तैनात व्यक्ति और बेटे के खिलाफ उसकी बहू ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। पुलिस आयुक्त सुभाष यादव के निर्देश पर महिला पुलिस मामले की जांच कर रही है। ठाकुरवाड़ा निवासी सपना की शादी डेढ़ साल पहले भीकम कॉलोनी में रहने वाले विष्णु से हुई थी।
विज्ञापन
विष्णु के पिता हरियाणा पुलिस में कार्यरत है। बुधवार को सपना सीपी कार्यालय पहुंची। उसके शरीर पर धारदार हथियार से काटे जाने के निशान थे। उसका आरोप था कि दहेज के लिए पति और ससुर उसे प्रताड़ित करते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को भी उसके साथ मारपीट की गई, जिसकी सूचना मिलने पर परिजन उसकी ससुराल पहुंचे थे। सपना के चाचा नवीन ने आरोप लगाया कि ससुर के सब इंस्पेक्टर होने की वजह से पुलिस वाले उनकी शिकायत नहीं सुनते।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि मंगलवार को घटना के बाद वह लोग रिपोर्ट लिखाने गए थे लेकिन ओल्ड थाने में किसी ने नहीं सुनी। पुलिस के केस दर्ज न करने पर परिजन सपना को साथ लेकर बुधवार सुबह पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे। पुलिस कमिश्नर में परिजनों ने शिकायत दी। महिला पुलिस मामले की जांच कर रही है।