फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   owner murdered maid by Beating

मालकिन ने पीट-पीट कर नौकरानी को मार डाला

Sat, 29 Nov 2014 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Nov 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
owner murdered maid by Beating

दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक महिला ने अपनी नौकरानी मुमताज खातून (32) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी महिला मुमताज को बेहोशी की हालत में अस्पताल में छोड़कर भाग गई। नौकरानी के शरीर के कई जगहों पर चोट के निशान हैं। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी महिला पूजा कपूर (50) को तलाश रही है।

विज्ञापन


पश्चिमी जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम हरिनगर स्थित लोट्स अस्पताल से सूचना मिली कि संदिग्ध हालात में मुमताज की मौत हो गई है।
विज्ञापन


अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि सुभाष नगर निवासी पूजा महिला को छोड़कर चली गई है। पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि मुमताज पांच महीने से पूजा के घर पर काम कर रही थी। पूजा किसी से संपर्क नहीं रखती थी और अकसर घर में ही रहती थी। आरोपी महिला क्या काम करती थी इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मुमताज जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, नौकरानी के शरीर पर लगी चोटों से आशंका है कि पीट-पीटकर उसकी हत्या की गई है। पूजा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस दबिश दे रही है। नौकरानी के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed