फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Overloaded power system reforms started due to summer.

गर्मियों की दस्तक के साथ ही ओवरलोड बिजलीतंत्र में सुधार शुरू

Tue, 22 Mar 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 22 Mar 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
Overloaded power system reforms started due to summer.
बिजली संयंत्र

गर्मियों की दस्तक के साथ ही ओवरलोड बिजलीतंत्र में सुधार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हर साल दस फीसदी बढ़ते लोड को ध्यान में रख हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


सभी सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ेगी। सबसे पहले ईदगाह से यह काम शुरू किया गया है। निगम की कोशिश है कि गर्मियों में बिना बिजली काटे ही सब स्टेशनों को अपग्रेड कर दिया जाए। 
विज्ञापन

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने इस सब स्टेशन की क्षमता दोगुना करने का काम शुरू कर दिया है।

यहां ट्रांसफार्मर की क्षमता दोगुनी की जा रही है। साथ ही नया कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है।  ईदगाह सब से बल्लभगढ़ का पूरा एरिया और सेक्टर 8, 9, 10, 11, 12 के अलावा सेक्टर-6 के इंडस्ट्रियल एरिया को बिजली सप्लाई दी जाती है। इस सब स्टेशन से करीब 15 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी सब स्टेशन 12/16 एमवीए का ट्रांसफार्मर है जिसे बढ़ाकर  25/31 एमवीए का किया जा रहा है। ईदगाह के बाद एफसीआई सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने पर काम किया जाएगा।

इसके बाद,  सेक्टर 54, पाली, नहर पार के क्षेत्र में काम शुरू होगा।मार्च शुरू होने के साथ ही शहर में बिजली का लोड बढ़ गया है। विभाग के अनुसार अभी करीब 98 लाख यूनिट रोजाना खपत हो रही हैं।


मई जून आते ही ये आंकड़ा दोगुना हो जाता है।  और बिजली की दिक्कत शुरू हो जाती है। बिजली की खपत बढ़ते ही फ्यूज उड़ते हैं और ट्रिपिंग  शुरू हो जाती है। इन्ही समस्याओं से निजात पाने के लिए ट्रांसफार्मरों की क्षमता को दोगुना किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed