{"_id":"56efec184f1c1b5979f14d24","slug":"overloaded-power-system-reforms-started-due-to-summer","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मियों की दस्तक के साथ ही ओवरलोड बिजलीतंत्र में सुधार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मियों की दस्तक के साथ ही ओवरलोड बिजलीतंत्र में सुधार शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 22 Mar 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
बिजली संयंत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों की दस्तक के साथ ही ओवरलोड बिजलीतंत्र में सुधार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हर साल दस फीसदी बढ़ते लोड को ध्यान में रख हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
सभी सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ेगी। सबसे पहले ईदगाह से यह काम शुरू किया गया है। निगम की कोशिश है कि गर्मियों में बिना बिजली काटे ही सब स्टेशनों को अपग्रेड कर दिया जाए।
विज्ञापन
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने इस सब स्टेशन की क्षमता दोगुना करने का काम शुरू कर दिया है।
यहां ट्रांसफार्मर की क्षमता दोगुनी की जा रही है। साथ ही नया कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है। ईदगाह सब से बल्लभगढ़ का पूरा एरिया और सेक्टर 8, 9, 10, 11, 12 के अलावा सेक्टर-6 के इंडस्ट्रियल एरिया को बिजली सप्लाई दी जाती है। इस सब स्टेशन से करीब 15 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन
अभी सब स्टेशन 12/16 एमवीए का ट्रांसफार्मर है जिसे बढ़ाकर 25/31 एमवीए का किया जा रहा है। ईदगाह के बाद एफसीआई सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने पर काम किया जाएगा।
इसके बाद, सेक्टर 54, पाली, नहर पार के क्षेत्र में काम शुरू होगा।मार्च शुरू होने के साथ ही शहर में बिजली का लोड बढ़ गया है। विभाग के अनुसार अभी करीब 98 लाख यूनिट रोजाना खपत हो रही हैं।
मई जून आते ही ये आंकड़ा दोगुना हो जाता है। और बिजली की दिक्कत शुरू हो जाती है। बिजली की खपत बढ़ते ही फ्यूज उड़ते हैं और ट्रिपिंग शुरू हो जाती है। इन्ही समस्याओं से निजात पाने के लिए ट्रांसफार्मरों की क्षमता को दोगुना किया जा रहा है।