{"_id":"6ac7a8dcb9440d19300e6bea","slug":"over-20000-police-and-paramilitary-personnel-deployed-ahead-of-cjps-protest-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-158382-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीजेपी के प्रदर्शन से पहले 20 हजार से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीजेपी के प्रदर्शन से पहले 20 हजार से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कॉकरेच जनता पार्टी (सीजेपी) के 10 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 20 हजार से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि जंतर-मंतर पर किसी भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है और लोगों से किसी भी अनधिकृत जमावड़े में शामिल होने से बचने की अपील की गई है।
पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार को शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जंतर-मंतर पर अब तक किसी भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि शांति भंग होने से रोकने और लोगों तथा यातायात की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती तौर पर यह तैनाती की गई है। संबंधित क्षेत्र में निषेधाज्ञा भी लागू है।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों और आम लोगों से हिंसा न करने तथा सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला नहीं करने की अपील की है। अधिकारी ने कहा कि ऐसा कोई भी कृत्य अपराध है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए जवानों को विशेष निर्देश दिए हैं और उन्हें अनावश्यक टकराव से बचने को कहा गया है।
विज्ञापन
लोगों से दिल्ली पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और सत्यापित संचार माध्यमों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करने को कहा गया है।