फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   outer peripheral will ease faridabad traffic, project to start next month

आउटर पैरीफेरल से मिलेगी शहर को रफ्तार, अगले माह शुरु होगा प्रोजेक्ट

Fri, 14 Jul 2017 01:39 PM IST
योगेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद
योगेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 14 Jul 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
outer peripheral will ease faridabad traffic, project to start next month
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : amar ujala

फरीदाबाद के सबसे पुराने हिस्से को जाम से मुक्ति दिलाने की तैयारी की जा रही है। एनएच-1 से लेकर एनएच-5 और नेहरू ग्राउंड की संकरी सड़कों को जाम मुक्त बनाने के लिए रिंगनुमा आउटर पैरीफेरल रोड़ प्रोजेक्ट का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


अगले महीने से इसका काम शुरू होने जा रहा है। 13 किलोमीटर लंबे सिक्सलेन पैरीफेरल रोड़ का निर्माण चार हिस्सों में किया जाएगा। 104 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के तहत सड़क के किनारे फुटपाथ, सर्विस लेन और नाले का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन


एनएच (निस्सन हट) एक, दो, तीन और पांच शहर का सबसे पुराना हिस्सा है जबकि एनएच-चार में केंद्र सरकार के कई कार्यालय पर आवासीय परिसर हैं। साल दर साल वाहनों का दबाव बढने से सड़कें संकरी होती जा रही है। इस हिस्से में लगातार जाम की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में आने वाले इस क्षेत्र से जाम का झाम दूर करने के लिए पैरीफेरल रोड़ की योजना बनाई गई थी, जिसको पिछले वर्ष विकास रैली के दौरान मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने हरी झंडी दिखा दी थी। इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार की तरफ से बजट भी जारी किया जा चुका है। अब इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। अगस्त से इसपर काम शुरू हो जाएगा।

ऐसे बनेगा रिंगनुमा पैरीफेरल
इस रोड़ का निर्माण अलग-अलग हिस्सों में किया जाएगा। मसलन, बाटा चौक से नीलम चौक, नीलम चौक से रेलवे रोड आईटीआई चौक़, आईटीआई चौक से केसी सिनेमा चौक, केसी सिनेमा चौक से बीके चौक, बीके चौक से तिकोना पार्क होते हुए हार्डवेयर चौक और अंतिम पड़ाव में हार्डवेयर चौक से बाटा चौक तक रिंगनुमा पैरीफेरल रोड़ बनेगा।

पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ
सिक्सलेन की पैरीफेरल रोड़ पर पैदल चलने वाले राहगीर यातायात में बाधा न बनें, इसको ध्यान में रख प्रोजेक्ट के तहत सड़क के साथ फुटपाथ बनाने का प्रावधान किया गया है। 13 किलोमीटर लंबी सड़क के साथ इतना ही लुंबा फुटपाथ भी बनेगा, जिसपर आसानी से लोग पैदल आवाजाही कर सकेंगे।

बाजारों से आसान होगी आवाजाही
13 किलोमीटर लंबी पैरीफेरल रोड़ के बीच कई बड़े बाजार भी आएंगे। ऐसे में पैरीफेरल रोड़ पर बाजारों की वजह से जाम न लगे, इसके लिए अलग सर्विस लेन बनाई जाएगी।

एलईडी लाइटों से होगा रोशन
पैरीफेरल रोड़ पर सेंट्रल वर्ज बनाया जाएगा, जिसपर पेड़-पौधे लगाकर हराभरा किया जाएगा। इसी पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। पैरीफेरल रोड़ को रोशन करने के लिए एलईडी लाइटों का प्रावधान किया गया है।

एक साल लेट हुआ प्रोजेक्ट
पिछले साल मई के महीने में विधायक सीमा त्रिखा ने प्रोजेक्ट का काम अगस्त 2016 से शुरू करने की घोषणा की थी लेकिन तमाम प्रक्रियाओं को पूरा करने में सालभर बीत गया। पूरे एक साल के बाद अगस्त 2017 में इस प्रोजेक्ट की नींव पड़ेगी।


ऐसे बढ़ रहा ट्रैफिक का दबाव
09 लाख से ज्यादा है जिले में कुल पंजीकृत वाहनों की संख्या
15 लाख से ज्यादा वाहनों की मूवमेंट होती है शहर की सड़कों पर
02 लाख से ज्यादा वाहनों की आवाजाही अकेले नेशनल हाईवे पर

पैरिफेरल रोड प्रोजेक्ट शहर के पुराने हिस्से की बहुत बड़ी जरूरत है। यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। मुख्यमंत्री के हाथों इस प्रोजेक्ट की शुरुआत कराने का प्रयास किया जाएगा। अगले महीने इसपर काम शुरू कर दिया जाएगा। पैरिफेरल रोड बनने से शहर का बड़ा हिस्सा जाम मुक्त हो जाएगा।-सीमा त्रिखा, विधायक बडख़ल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed