Delhi Shocking Video: दिल्ली में बेकाबू कार ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, हवा में उछलकर कई फीट दूर गिरा सिपाही
पुलिसकर्मी कनॉट प्लेस पर गाड़ियों को चेकिंग कर रहा था। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी ने एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका हुआ था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक दूसरी कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
विस्तार
राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। कनॉट प्लेस एक तेज रफ्तार कार ने चेक्सपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कार की टक्कर लगते ही पुलिसकर्मी हवा में उछलता है। घटना 24 अक्तूबर की बताई जा रही है। इस हादसे वीडियो अब सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, इस घटना में घायल पुलिसकर्मी का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल कांस्टेबल की पहचान रवि सिंह के रूप में की है। आरोपी की रामलखन (52) के तौर पर की गई है। आरोपी दिल्ली के मंडावली का रहने वाला है। घटना के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने उसका पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।#WATCH | CCTV footage shows a Delhi Police personnel hit by an SUV and thrown into the air in the Connaught Place area
विज्ञापन
The incident happened on the intervening night of 24th-25th October. Police detained the car driver and action was taken against him.
(Video source: Delhi… pic.twitter.com/5lMAD0It7g — ANI (@ANI) October 27, 2023
सामने आए हादसे के वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली पुलिस का स्टाफ क्नॉट प्लेस के आउटर सर्किल पर पिकेट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहा था। तभी तेज रफ्तार में आई कार सिपाही रवि सिंह को टक्कर मारती हुई फरार होने लगती है। टक्कर लगते ही टक्कर लगते ही सिपाही हवा में उछलकर कई फीट दूर जाकर गिरता है। हादसे में उसे काफी चोटें आती हैं। जिसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।