फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Out of 3 missing foriegn citizen 1 reaches her home two still missing

तीन लापता विदेशियों में से युवती पहुंची घर

Wed, 14 Oct 2015 06:25 PM IST
Updated Wed, 14 Oct 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
Out of 3 missing foriegn citizen 1 reaches her home two still missing

नोएडा के एक बीपीओ में इंटर्नशिप करने आई एक युवती समेत तीन विदेशी नागरिकों के संदिग्ध हालात में लापता होने की खबर अमर उजाला के मंगलवार के अंक में प्रकाशित होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने इनकी पूरी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेज दी है। वहीं, अमर उजाला की पड़ताल में चौंकाने वाली बात पता चली कि मिस्र निवासी मुस्तफा फॉउड लोतिफी मोहम्मद अट्टला सिराजुद्दीन और अहमद अबदलास्मद मोहम्मद अमीन वफी सेक्टर-26, बी-243 स्थित गेस्ट हाउस ‘जो रूम्स’ के जिस कमरा नंबर-104 में रहते थे, उसकी बुकिंग तुषार जैन के नाम से हुई थी।
विज्ञापन


गेस्ट हाउस के मैनेजर देव नाथ कुमार ने बताया कि विदेशी युवकों की बुकिंग तुषार जैन नाम से कराई गई थी। दोनों ने यहां 25 मई को चेक इन किया था और बिना कुछ बताए अपना सामान लेकर 3 अक्टूबर को शाम करीब चार बजे चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अक्टूबर से हैं लापता

Out of 3 missing foriegn citizen 1 reaches her home two still missing

मैनेजर ने कहा कि युवकों की गतिविधियों को देखकर कई बार मन में सवाल खड़े होते थे, मगर विदेशी होने की वजह से उन्हें कुछ बोल नहीं पाते थे। सेक्टर-2 स्थित जिस बीपीओ में दोनों युवक काम करने के लिए ट्यूनीशिया निवासी फतन नाम की युवती के साथ आए थे, वहां 3 अक्टूबर से नहीं जा रहे थे।

9 अक्टूबर को इसकी जानकारी बीपीओ के अधिकारी वरुण ने पुलिस अधिकारियों को दी। एएसपी विजय ढुल का कहना है कि प्रथमदृष्टया जांच में पता चला है कि ट्यूनीशिया निवासी युवती अपने देश चली गई है।

वह अचानक सूचना दिए बगैर क्यों चली गई, उसकी जांच की जा रही है। फतन दिल्ली के लाजपत नगर में रहती थी। वहीं दोनों विदेशी युवकों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

गतिविधियां थीं संदिग्ध

Out of 3 missing foriegn citizen 1 reaches her home two still missing

मिस्त्र निवासी मुस्तफा फॉउड लोतिफी मोहम्मद अट्टला सिराजुद्दीन व अहमद अबदलास्मद अमीन वफी व ट्यूनीशिया निवासी फतन सेक्टर-2 बीपीओ में इंटर्नशिप करने आए थे और सेक्टर-26 में किराये पर रहते थे।

बीपीओ संचालक ने उनके लापता होने की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी थी। सेक्टर-20 पुलिस को मामले की जांच सौंप दी गई थी।

बीपीओ संचालक को विदेशी नागरिकों के यहां पहुंचने के 24 घंटे के भीतर एलआईयू व संबंधित थाने को सूचना देनी चाहिए थी। उनके लापता होने की पूरी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेज दी गई है। जिस बीपीओ में तीनों काम करने के लिए आए थे, उसे नोटिस भेजा जा रहा है।-किरण एस, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed