{"_id":"6561b25cf4a4fc9b2e0bd757","slug":"oung-man-making-lock-and-key-in-rajouri-garden-area-absconded-with-money-and-jewellery-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला-चाबी बनाने वाले ने बनाया बेवकूफ: 36 लाख पर हाथ किया साफ, अलमारी का लॉक ठीक करने के लिए था बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला-चाबी बनाने वाले ने बनाया बेवकूफ: 36 लाख पर हाथ किया साफ, अलमारी का लॉक ठीक करने के लिए था बुलाया
Sat, 25 Nov 2023 03:03 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 25 Nov 2023 03:03 PM IST
सार
राजौरी गार्डन इलाके में ताला-चाबी बनाने वाले युवक ने घर से 20 लाख रुपये और करीब 16 लाख रुपये की कीमत के गहने लेकर भाग गया। तीन दिन बाद पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
Delhi Crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजौरी गार्डन इलाके में ताला-चाबी बनाने वाले युवक ने घर से 20 लाख रुपये और करीब 16 लाख रुपये की कीमत के गहने लेकर भाग गया। तीन दिन बाद पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी मिली। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जे ब्लॉक राजौरी गार्डन निवासी तेविन्द्र पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अलमारी के लॉक ठीक करने के लिए 19 नवंबर को उन्होंने ताला चाबी बनाने वाले युवक को घर बुलाया था। अलमारी देखने के बाद वह साथी को बुलाने के लिए चला गया। कुछ देर बाद साथी को लेकर पहुंचा। दोनों काफी देर तक लॉक ठीक करते रहे। लॉक ठीक करने के बाद आरोपी पीड़ित से रुपये लेकर चले गए। कुछ दिन बाद जब उन्होंने अलमारी की जांच की तो पता चला कि उसमें रखे करीब 20 लाख रुपये व करीब 16 लाख की गहने गायब हैं।
विज्ञापन