{"_id":"545b44fc3c4fba3ea7e9c63de166ffb0","slug":"orient-craft-case-labour-dead-cause-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओरिएंट क्राफ्ट मामला: हार्ट अटैक से हुई थी श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओरिएंट क्राफ्ट मामला: हार्ट अटैक से हुई थी श्रमिक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 30 Apr 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के ओरिएंट क्राफ्ट कंपनी में पिछले महीने हुई श्रमिक की मौत की वजह हार्ट अटैक है। यह खुलासा विसरा रिपोर्ट आने के बाद हुआ।
विज्ञापन
फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। बता दें कि 28 मार्च को सिरहौल गांव स्थित गारमेंट एक्सपोर्ट हाउस ओरिएंट क्राफ्ट कंपनी में ड्यूटी के दौरान श्रमिक सुनील पुष्कर की मौत हो गई थी। गुस्साए श्रमिकों ने कंपनी प्लांट पर पत्थरबाजी की।
जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। फिर श्रमिक और प्रबंधन दोनों की ओर से केस दर्ज हुआ। पुलिस ने शव के नमूनों को विसरा जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजा।
विज्ञापन
रिपोर्ट में श्रमिक की मौत की वजह हार्ट अटैक बताया गया है। डॉ. दीपक माथुर ने कहा कि इस केस से संबंधित रिपोर्ट जल्द ही पुलिस अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन