फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Organized rashtriya janpratinidhi sammelan of Aam Aadmi Party

केजरीवाल का भाजपा पर हमला: कहा-अमानतुल्लाह के बाद अब सिसोदिया और कैलाश गहलोत की होगी गिरफ्तारी

Sun, 18 Sep 2022 02:01 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 18 Sep 2022 02:01 PM IST
सार

म आदमी पार्टी के पहले राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन में रविवार को पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पूरे जोश में दिखाई दिए। उन्होंने अपनी पार्टी की भगवान श्रीकृष्ण से तुलना करते हुए सभी दलों पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 10 साल पुरानी पार्टी बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई का वध कर रही है। 

विज्ञापन
Organized rashtriya janpratinidhi sammelan of Aam Aadmi Party
आप का राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सम्मेलन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आज आम आदमी पार्टी का पहला राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित हुआ। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी राक्षसों का वध करने का काम कर रही है। आप के लोग कट्टर ईमानदार हैं। मोहल्ला क्लीनिक की विश्व में चर्चा हो रही है। अमनातुल्लाह खान पर की गई कार्रवाई को लेकर अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमानतुल्लाह के बाद अब मनीष सिसोदिया और कैलाश गहलोत को भी पकड़ेंगे। 

केजरीवाल ने अपनी पार्टी की भगवान श्रीकृष्ण से तुलना करते हुए सभी दलों पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 10 साल पुरानी पार्टी बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई का वध कर रही है। आप ईमानदार व कर्मठ होने के कारण जनता की पहली पसंद हो चुकी है और जनता को दी जा रही शिक्षा, स्वास्थ्य और फ्री-बी दूसरे दलों के गले नहीं उतर रही है। इस कारण आप को कुचलने की योजना बनाई गई है और उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे है। सत्येंद्र जैन व अमानतुल्लाह के बाद कई विधायकों को जेल भेजा जाएगा। इसलिए सभी विधायक जेल जाने की तैयारी कर लें।

विज्ञापन


इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल ने सीध तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ लड़ रहे है, जबकि पिछले 75 साल में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार भाजपा की सरकार ने किया है। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री के विदेशी दौरों पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि विदेशों में भाषणबाजी करने से भारत दुनिया का नंबर वन देश नहीं बनेगा। सबको अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा और किसानों को फसल का पूरा दाम देने से भारत दुनिया का नंबर वन देश बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संविधान सभा ने कई महीनों तक काम करने के बाद देश का संविधान बनाया। अगले 60 साल में पार्टियों और नेताओं ने संविधान के चीथड़े-चीथड़े उड़ा दिए और उसकी बेइज्जती करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस बीच 63 साल बाद 26 नवंबर 2012 को इस देश के संविधान को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी बनी और वह निरंतर बढ़ रही है। दुनिया के इतिहास में इतनी तेजी से किसी पार्टी का विकास नहीं हुआ। आप 10 साल पुराना एक बच्चा है और उसके सामने दशकों पुरानी पार्टियां है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने बचपन में कई बड़े-बड़े राक्षसों का वध किया था। आप भी एक छोटी सी पार्टी है और ये भी कान्हा की तरह है। वह बड़े-बड़े राक्षसों के वध कर रही है।

उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि वध का मतलब किसी का मर्डर नहीं कर रहे है। हम भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई का वध कर रहे हैं और बड़ी-बड़ी शक्तियों से लड़ रहे हैं। इससे यह भी पता चलता है कि देश कितना त्रस्त हो चुका है। अगर ये दूसरी पार्टी पिछले 70-75 साल में कुछ काम कर लेती, देश को भविष्य दे दिया होता, लोगों की जिंदगी आसान कर दी होती, तो हमको लोग लात मारकर भगा देते और कहते कि हमें आप की जरूरत नहीं है, मगर आज पूरा देश खुली बाहों से आप को गले लगा रहा है, क्योंकि लोग इन पार्टियों और उनके नेताओं से त्रस्त आ चुके है।

हर राज्य में आप की हो चुकी है इंट्री
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल सम्मेलन में आए जनप्रतिनधियों की संख्या देखकर काफी गदगद दिखाई दिए। उन्होंने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि भगवान ने इस देश को विकास करने के लिए हर राज्य के अंदर आम आदमी पार्टी के बीज बो दिए हैं। अब ये बीज पेड़ बनेंगे। दिल्ली में यह बीज पेड़ बन गया है। अब यह पेड़ लोगों को खूब फल और ठंडी छांव दे रहा है। आम आदमी पार्टी का यह बीच पंजाब में भी पेड़ बन गया है और वहां भी लोगों को खूब ठंडी हवा, छांव और फल दे रहा है। अब गुजरात में भी आम आदमी पार्टी का यह बीज पेड़ बनने वाला है। गुजरात के भी यहां कई सारे बीज आए हुए हैं। भगवान ने साल-डेढ़ साल पहले गुजरात में आम आदमी पार्टी के 27 बीज बोए थे और गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने वाली है।

लोगों को यकीन नहीं होता है कि ईमानदार हो सकती है राजनीति
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी की चार चीजें पूरे देश में लोगों को पसंद आ रही है। आप ईमानदार पार्टी है और हमारे लोग कट्टर ईमानदार है। इस कारण लोगों को यकीन नहीं होता है कि क्या राजनीति भी ईमानदार हो सकती है। पिछले 75 साल में लोगों ने पहली बार देखा है कि नेता व पार्टी भी ईमानदार है और देश में ईमानदार राजनीति आ रही है। लिहाजा विरोधी हम पर कितना भी कीचड़ फेंकें, लेकिन लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है। पूरे देश में लोग कहते हैं कि ये तो झूठ बोल रहे हैं। आप ने शिक्षा इतना अच्छा काम किया है, लेकिन आज तक दूसरे दलों के नेताओं ने कभी आंख उठाकर भी स्कूल की तरफ नहीं देखा था। वहीं स्वास्थ्य के मामले में आज पूरे देश और दुनिया के अंदर दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक और शानदार सरकारी अस्पतालों की चर्चा हो रही है। दिल्ली में सबका इलाज मुफ्त कर दिया। वहीं उनकी चौथी चीज फ्री-बी यानी फ्री की रेवड़ी है। भारत की राजनीति में आप ने फ्री की रेवड़ी का सूत्रपात किया है। यह फ्री की रेवड़ी न इनसे खाते बन रही है और न उगलते बन रही है।

फ्री में सुविधा देने से सरकार घाटे में नहीं होती
आप के अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विरोधी दल फ्री-बी करने से सरकार घाटे में चली जाने की बात करते है और जनता को फ्री की सुविधाएं देने का विरोध करते हैं। गुजरात में 3.5 लाख करोड़ रुपए का कर्जा है और वहां आज तक जनता को कुछ भी फ्री नहीं दिया। पंजाब के ऊपर भी 3.5 लाख करोड़ रुपए का कर्जा है। पिछली सरकारों ने जनता को कुछ भी फ्री में नहीं दिया था, फिर ये कर्जा कहां से चढ़ गया। वहीं, दिल्ली वालों को सबकुछ फ्री में मिल रहा है, फिर भी दिल्ली सरकार के ऊपर कर्जा नहीं है। देश में आज दो किस्म की राजनीति है। एक वह जो देश को लूटकर पैसा कमाते है, दूसरी ईमानदार राजनीति है जो जनता के भले के लिए सबकुछ फ्री देती है। देश के अंदर अगर कोई नेता खड़े होकर कहे कि वह फ्री की रेवड़ी के खिलाफ है तो समझ जाना चाहिए कि उस नेता की नीयत खराब है और वह नेता भ्रष्टाचारी है।

आप विधायक जेल जाने की तैयारी कर लें
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप ने भाजपा का ऑपरेशन लोटस कर दिया। दिल्ली में 20-20 करोड़ रुपये देकर विधायक तोड़कर सरकार गिराने की कोशिश की। इसके बाद पंजाब में 25-25 करोड़ रुपये विधायकों को देने की योजना बनाई, लेकिन वहां भी विधायक नहीं टूटे। आप नेता ने कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम तो नहीं देखा था, लेकिन आज आम आदमी पार्टी का एक-एक विधायक जिस तरह से विरोधियों का सामना कर रहा है, वह एक-एक किसी स्वतंत्रता सेनानी से कम नहीं है। उनके विधायकों ने करोड़ रुपये का लालच त्याग दिया, ईडी-सीबीआई की धमकी से नहीं डरे, मगर केंद्र सरकार सब विधायकों को जेल में डालेगी। सत्येंद्र जैन और अमानतुल्लाह को जेल में डाल दिया, मनीष सिसोदिया को जेल में डालने की तैयारी चल रही है। इसके बाद कैलाश गहलोत की बारी है। उसके यहां भी रेड होने वाली है। कई विधायक जेल जाएंगे। इसलिए विधायक तीन से चार महीने के लिए जेल जाने की तैयारी कर ले।

सरकारी स्कूल ठीक होने पर पांच साल में देश की गरीबी दूर
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विदेशों में भाषणबाजी करने से भारत दुनिया का नंबर वन देश नहीं बनेगा। ऐसे भारत विश्वगुरु नहीं बनेगा। एक-एक बच्चे को अच्छी शिक्षा देनी पड़ेगी, तब भारत दुनिया का नंबर वन देश बनेगा। भारत को दुनिया का नंबर वन देश केवल एक आदमी नहीं बनाएगा। जब इस देश का एक-एक बच्चा अच्छी शिक्षा पाएगा, तभी भारत दुनिया का नंबर वन देश बनेगा। इसके लिए मेहनत करनी पड़ेगी। पूरा देश यह मांग कर रहा है कि अगर दिल्ली के सारे सरकारी स्कूल पांच साल में ठीक हो सकते हैं तो पूरे देश के सारे सरकारी स्कूल भी पांच साल में ठीक किए जा सकते हैं। सरकारी पैसे की लूट बंद होते ही सारे सरकारी स्कूल ठीक हो जाएंगे और देश का एक-एक बच्चा इंजीनियर और वकील बनकर अपने घर की गरीबी दूर करेगा।

देश को दुनिया का नंबर वन बनाने के लिए एकजुट हो
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस दिन भारत के 130 करोड़ लोगों का एलायंस बन गया, हमें भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनने से कोई नहीं रोक सकता। आज से 75 साल पहले इस देश के लोग इकट्ठे हुए थे और हमने अंग्रेजों को भारत से बाहर फेंक दिया था। एक बार फिर देश के सारे लोग इकट्ठे हो जाए, हम इस देश को दुनिया का नंबर वन देश बना देंगे। उन्होंने कहा कि जनता को मेक इंडिया नंबर-1 मिशन से जोड़ना है। जनता 9510001000 नंबर पर मिस्ड कॉल कर इस मिशन के साथ जुड़ सकती है।

भाजपा ने किया पलटवार 
उधर, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने अरविंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि शराब चोर अपने आप को माखन चोर बता रहे हैं। अन्ना हजारे ने सही कहा था कि केजरीवाल को दिमाग चढ़ गया है। दो राज्यों में जीतने के बाद वह खुद को भगवान समझने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed