फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Organically in Dadri, Ghaziabad route diversion

दादरी में बवाल, गाजियाबाद में रूट डायवर्जन

Tue, 08 Jul 2014 01:06 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 08 Jul 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
Organically in Dadri, Ghaziabad route diversion

दादरी कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुरा गांव में सोमवार शाम को बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जीटी रोड जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने लाठी चार्ज कर लोगों को वहां से खदेड़ दिया और शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद दादरी और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, बवाल के चलते गाजियाबाद के लालकुआं के पास से रूट डायवर्जन कर दिया गया। लालकुआं से दादरी की तरफ जाने वाले भारी वाहनों रोक दिया गया, उन्हें हापुड़ की तरफ भेजा गया। इस दौरान लालकुआं के पास जाम लग गया। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सैकड़ों लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के तहत बढ़पुरा निवासी हनीफ कारपेंटर का काम करते थे। वह सोमवार शाम करीब चार बजे अपने घर पर बैठे थे। इसी बीच एक सेंट्रो कार उनके घर के सामने रुकी और कार से उतरकर बदमाशों ने हनीफ पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

उसके बाद तीनों बदमाश वहां से फरार हो गए। परिजनों ने हनीफ को मोहन स्वरूप अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलने पर ग्रामीण अस्पताल के पास जमा हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया, लेकिन कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से शव छीनकर जीटी रोड पर रख दिया और जाम लगाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को सड़क से हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी डॉ. प्रितिंदर सिंह, एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

पुलिस से मांगी थी सुरक्षा
हनीफ सोमवार सवेरे बादलपुर और दादरी कोतवाल जाकर पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने उसको सुरक्षा नहीं दी। गौरतलब है कि सोमवार को ही शाम में उनकी हत्या हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस हनीफ की मांग को यदि गंभीरता से लेती तो शायद आज वह जीवित होते।


सात दिन पहले बेटे पर हुआ था हमला
मृतक हनीफ के बेटे इकरामुद्दीन पर भी 1 जुलाई को जानलेवा हमला हो चुका है। तब वह धूममानिकपुर गांव में अपने होटल पर खड़ा था। उसी समय बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर उसे घायल कर दिया था। हनीफ ने उस वक्त पुरानी रंजिश के चलते संजय और एक अज्ञात युवक के खिलाफ बादलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं हो पाई और अब इकरामुद्दीन के पिता को मौत के घाट उतार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed