फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   order to stabilize power condition in all areas of gurgaon

शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिये

Sat, 07 May 2016 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 07 May 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
order to stabilize power condition in all areas of gurgaon
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी के मौसम को देखते हुए शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को सुचारु रूप से दुरुस्त रखने को लेकर शुक्रवार को स्थानीय बिजली बोर्ड कार्यालय में बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता रामप्रशाद सैनी ने डिविजन के सभी बिजली कर्मचारियों की एक मीटिंग ली। इस मौके पर उन्होंने इलाके में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को स्थानीय दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय में बिजली कर्मचारियों की ली गई बैठक के उपरान्त विभाग के कनिष्ठ अभियंता रामप्रशाद सैनी ने बताया कि इस समय शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में दिन प्रतिदिन लाइन लोस बढ़ता जा रहा है। इसे कम कैसे किया जाए इसके लिए विभाग के कर्मचारियों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों में इस समय बिजली चोरी होने के मामले सामने आ रहें हैं। इसे रोकने के लिए सरकार तथा निगम की हिदायत अनुसार एक टीम बनाकर जल्द ही इनपर कार्रवाई करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह बिजली की चोरी न करें तथा आवश्यकता अनुसार ही बिजली की उपयोग करें ताकि बिजली को बचाया जा सके। जेई रामप्रशाद सैनी ने बताया कि रात्रि में शहरी क्षेत्र में बिजली की आने-जाने की समस्या को देखते हुए शहरी फीडर पर दो अतिरिक्त कर्मचारियों को नियुक्त कर दिया गया है जो रात्रि 11:00 बजे से सुबह 6:00 बजे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। अंत में उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जल्द ही चोरी रोकने के लिए एक बडे़ स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। और इनपर छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed