फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Order of Vigilance inquiry against bjp Mayor of North Delhi municipal Corporation

मुश्किल में भाजपा मेयर, LG ने जारी किए विजिलेंस जांच के आदेश, जानिए क्या है मामला

Sat, 10 Feb 2018 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Feb 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
Order of Vigilance inquiry against bjp Mayor of North Delhi municipal Corporation
प्रीति अग्रवाल

भ्रष्टाचार मुक्त एमसीडी के चुनावी वायदे पर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा के उत्तरी दिल्ली नगर निगम की मेयर प्रीति अग्रवाल के खिलाफ उपराज्यपाल अनिल बैजल ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


मामला बीते नवंबर महीने में टेंडर प्रक्रिया में मेयर के दखल देने से जुड़ा हुआ है। दिल्ली के एक वकील ने इस बारे में उपराज्यपाल को शिकायत दी थी। इसके आधार पर जांच के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


उपराज्यपाल के आदेश के बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम के विजिलेंस विभाग ने जांच की शुरुआत भी कर दी है। विजिलेंस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट उपराज्यपाल को सौंप दी जाएगी। इससे पहले दिल्ली के एक वकील कैलाश चंद्र मुदगिल ने उपराज्यपाल को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें शिवा मार्केट में एक बड़े प्लाट की नीलामी को पास करने के लिए 10 फीसद कमीशन मांगने के आरोप के साथ एलईडी लाइट लगाने के लिए प्रोजेक्ट में 10 फीसद कमीशन की शिकायत थी। इसके अलावा सिविक सेंटर में की सुरक्षा एजेंसी का टेंडर अपने पसंदीदा व्यक्ति को देने की सिफारिश करने के आरोप की भी शिकायत की थी।

मेयर प्रीति पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने तबादले की प्रक्रिया में दखल देने की कोशिश की। वह उस कमरे में भी घुस गईं, जहां टेंडर की प्रक्रिया चल रही थी। एनडीएमसी के वरिष्ठ अधिकारी के विरोध करने पर उसके साथ भी उनकी कहासुनी हुई।


आरोप है कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारी से टेंडर का दस्तावेज मांगा, लेकिन अधिकारी ने गोपनीयता का हवाला देते हुए उसे देने से मना किया। इस पर मेयर ने अधिकारी से झगड़ा किया। वहीं, दूसरे दिन मेयर ने बैठक बुलाई, जिसमें उन्होंने मामले में स्पष्टीकरण मांगा। आरोप लगाया गया है कि मेयर अधिकारी के स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं हुए और उसे अपमानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed