{"_id":"5e1bfe0a8ebc3e879e19ac0b","slug":"opposition-meeting-called-against-caa-nrc-by-congress-aap-bsp-wont-take-part","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए को लेकर विपक्ष की बैठक आज, आप का दावा- हमें न्योता नहीं मिला तो क्यों जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए को लेकर विपक्ष की बैठक आज, आप का दावा- हमें न्योता नहीं मिला तो क्यों जाएं
Mon, 13 Jan 2020 10:50 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 13 Jan 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
संजय सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून और जेएनयू हिंसा के मामले पर विपक्षी दलों ने बैठक बुलाई है। इस बैठक का मकसद केंद्र की भाजपा सरकार पर दबाव बनाना है। हालांकि इस बैठक का उद्देश्य शुरू होने से पहले ही कमजोर होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पहल पर दिल्ली में दोपहर दो बजे बुलाई गई इस बैठक में शामिल होने से कई दलों ने इनकार कर दिया। जहां बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही इस बैठक से दूरी बना चुकी हैं, वहीं बसपा सुप्रीमो मायवती ने भी इसमें शामिल न होने की बात कही है।
विज्ञापन
वहीं सोमवार सुबह आम आदमी पार्टी के भी इस बैठक में शामिल न होने की बात सामने आई है। इस मामले में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बताया है कि हमें ऐसी किसी बैठक की जानकारी नहीं है। इसलिए कोई वजह नहीं बनती कि जिस बैठक के बारे में हमें जानकारी न हो, जिसका न्योता न मिला हो उस बैठक में शामिल हुआ जाए।
विज्ञापन
AAP MP Sanjay Singh on party to not attend today's Opposition meeting called by Congress: We have no information about any such meeting. So,makes no sense to attend a meeting we have no information about https://t.co/92aLWUJowi pic.twitter.com/gkaQZMebVs
— ANI (@ANI) January 13, 2020