{"_id":"5e2389ac8ebc3e7d7476dcd8","slug":"opposition-in-bjp-intensifies-as-the-list-of-candidates-is-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा चुनावः उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही भाजपा में विरोध तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा चुनावः उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही भाजपा में विरोध तेज
Sun, 19 Jan 2020 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 19 Jan 2020 04:11 AM IST
विज्ञापन
विरोध के स्वर...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही भाजपा में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। विरोध नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की दिल्ली कैंट सीट, पूर्वी दिल्ली की गांधी नगर सीट, चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र की मॉडल टाउन और उत्तर-पश्चिम लोकसभा क्षेत्र की रिठाला सीट से शुरू हुआ है। इसके साथ ही बवाना समेत अन्य विधानसभा क्षेत्रों में अंदरूनी विरोध भी कई सीटों पर शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में भाजपा में विरोध और भड़केगा।
विज्ञापन
दिल्ली कैंट सीट पर अभी पार्टी ने किसी की उम्मीदवारी तो तय नहीं की है, लेकिन पूर्व विधायक करण सिंह तंवर के समर्थकों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के निवास स्थान पर तंवर को टिकट देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे। पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग है कि जब मुंडका, चांदनी चौक और तिलक नगर सीट पर दो बार हारे नेताओं को टिकट दिया गया है तो करण सिंह तंवर का टिकट क्यों रोका गया है।
विज्ञापन
इसी तरह गांधी नगर सीट को लेकर भी विरोध शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में आए अनिल वाजपेई को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट से भाजपा में रमेश जैन सहित पार्टी के कई और नेता भी टिकट के दावेदार थे। यह सीट भाजपा महज 7 हजार वोटों से हार गई थी। वाजपेई को टिकट दिए जाने का विरोध करने के लिए गांधी नगर से कुछ भाजपा नेताओं ने शनिवार सुबह प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
मॉडल टाउन सीट भी हॉट सीट बन गई है। दरअसल इस सीट पर कई भाजपा नेता टिकट की लाइन में थे। कई लोग तो पिछले एक साल से विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के बीच अपने लिए जगह बनाने में जुटे थे, लेकिन यहां से भाजपा ने आम आदमी पार्टी से आए कपिल मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यहां भाजपा को पार्टी कार्यकर्ताओं ने सींचा है।
कपिल मिश्रा का क्षेत्र में कोई योगदान नहीं है। सूत्रों का कहना है कि यहां के पार्टी कार्यकर्ता जल्दी ही प्रदेश के नेताओं का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। 1600 वोटों से पार्टी पिछला विधानसभा चुनाव हारी थी, जबकि अन्य कई विधानसभा क्षेत्रों में 40 हजार से अधिक वोटों से हारे हुए नेताओं को टिकट मिला है।
दिल्ली की रिठाला सीट भी भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध का केंद्र बनी है। भाजपा ने मनीष चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां से प्रवेश वाही, जय भगवान गर्ग और अशोक ठाकुर की टिकट की दावेदारी थी। अशोक ठाकुर के समर्थकों ने शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन और पार्टी नेतृत्व से मिलकर विरोध दर्ज कराया। कई लोग पार्टी कार्यालय का घेराव करने की तैयारी में है।