फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Opportunity to choose options for admission in five programs of IPU from July 1

IPU: आईपीयू के पांच प्रोग्राम में दाखिले के लिए एक जुलाई से विकल्प चयन का मौका, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Tue, 25 Jun 2024 10:53 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 25 Jun 2024 10:53 AM IST
सार

दिल्ली के गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में दूसरे राउंड के दाखिले जुलाई से शुरू होंगे। काउंसलिंग का परिणाम ऑनलाइन घोषित होगा।

विज्ञापन
Opportunity to choose options for admission in five programs of IPU from July 1
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय - फोटो : एएनआई

विस्तार

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के पांच प्रोग्राम के दूसरे राउंड में दाखिले के लिए विकल्प चयन का अवसर एक जुलाई से तीन जुलाई तक उपलब्ध रहेगा। ये पांच प्रोग्राम हैं एलएलएम (नियमित) बीए जेएमसी, बीकॉम ऑनर्स, बीए अंग्रेजी ऑनर्स और बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स शामिल है।   

विज्ञापन


जिन आवेदकों ने इन प्रोग्राम के लिए पंजीकरण कर रखा है वे तय तिथि के अनुसार विकल्प चयन कर सकते हैं। विकल्प चयन ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया का एक हिस्सा है। चार या पांच जुलाई को इन प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आयोजित द्वितीय चरण की काउंसलिंग का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


सीट आवंटित होने पर आठ जुलाई तक पार्ट अकादमिक फीस जमा करानी है। आवंटित सीट पसंद नहीं आने पर दस जुलाई तक सीट आवंटन निरस्त कराया जा सकता है। इसके संबंध में विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट https://ipu.admissions.nic.in और https://ipu.ac.in से प्राप्त की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed