फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Opportunity for up to seven to apply for IPU's B.Sc., M.Sc. dual degree program

Delhi NCR News: आईपीयू के बीएससी, एमएससी ड्यूल डिग्री प्रोग्राम में सात तक आवेदन का मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
सीयूईटी यूजी स्कोर और पीसीएम की मेरिट के आधार पर भी दिए जाएंगे दाखिले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के बीएससी-एमएसी ड्यूल डिग्री प्रोग्राम में दाखिले के लिए सात अक्तूबर तक आवेदन किया जा सकता है। इस प्रोग्राम में सीयूईटी यूजी 2024 स्कोर के अलावा पीसीएम की मेरिट के आधार पर भी दाखिले दिए जाएंगे। आवेदन के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर गूगल फॉर्म और क्यूआर कोड उपलब्ध है। इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑफलाइन काउंसलिंग सात अक्तूबर को द्वारका कैंपस में आयोजित की जाएगी।

काउंसलिंग के दिन ही दस्तावेज सत्यापन के उपरांत रैंक के अनुसार सीटों का आवंटन भी कर दिया जाएगा। इस प्रोग्राम की काउंसलिंग में वह उम्मीदवार भाग ले सकते हैं, जिन्होंने सीयूईटी यूजी 2024 स्कोर या पीसीएम के अंकों के आधार पर ऑनलाइन आवेदन किया है। काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए आवेदक को यूनिवर्सिटी के कुलसचिव के पक्ष में 1,01,500 रुपए का बैंक ड्राफ्ट, सीईटी एडमिट कार्ड, रैंक कार्ड और चार पासपोर्ट आकार के फोटो लाना आवश्यक है। जिन्होंने इस प्रोग्राम की काउंसलिंग के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है वे यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म या क्यूआर कोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह चार-वर्षीय प्रोग्राम यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस में उपलब्ध हैं, जिसमें फिजिक्स केमिस्ट्री, मैथ्स की 60-60 सीटों के हिसाब से कुल 180 सीटें हैं।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस के डीन प्रो. अनिंदया दत्ता ने बताया प्लेसमेंट के दौरान कंपनियां अब बीटेक ग्रेजुएट की तुलना में साइंस ग्रेजुएट को महत्व देती हैं। यह एक नया ट्रेंड है और इस कारण से भविष्य में साइंस ग्रेजुएट की मांग बढ़ेगी। इस कारण यह प्रोग्राम डिमांड में रहेगा। इस प्रोग्राम के संबंध में अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की दोनों वेबसाइट https://ipu.admissions.nic.in और https://ipu.ac.in से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed