फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Opportunity for admission to government and government-aided special schools

Delhi NCR News: सरकारी व सहायता प्राप्त स्पेशल स्कूलों में दाखिले का मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
- 12 स्कूलों में सीटें खाली, नर्सरी से बारहवीं तक के छात्र ले सकते हैं दाखिला
विज्ञापन


- आवेदन प्रक्रिया शुरू, 26 जून तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। सरकारी व सहायता प्राप्त स्पेशल स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत नर्सरी से बारहवीं तक के छात्रों के पास दाखिले का मौका है। शिक्षा निदेशालय ने 12 स्कूलों में खाली सीटों को भरने के लिए बृहस्पतिवार शाम से दाखिले का दूसरा चरण शुरू कर दिया। इसके तहत ऑनलाइन पंजीकरण 11 जून शाम 5 बजे से शुरू होकर 26 जून शाम 5 बजे तक चलेगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 27 से 30 जून तक संबंधित विशेष स्कूलों में आवश्यक दस्तावेज जमा कर उनका सत्यापन कराना होगा। स्कूलों में उपलब्ध सीटों के आधार पर 7 जुलाई को छात्रों को विशेष स्कूल आवंटित किए जाएंगे। शिक्षा निदेशालय के अनुसार यदि किसी कक्षा में प्राप्त पात्र आवेदनों की संख्या उपलब्ध सीटों के बराबर या उससे कम रही तो लॉटरी की आवश्यकता नहीं होगी और सभी छात्रों को दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं सीटों से अधिक आवेदन आने पर 1 जुलाई को सुबह 11 बजे स्कूल स्तर पर स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में ड्रा ऑफ लॉट्स आयोजित किया जाएगा। स्कूलवार खाली सीटों की जानकारी दी गई है, ऐसे में निदेशालय ने अभिभावकों को सलाह दी है कि आवेदन भरने से पहले संबंधित स्कूलों में कक्षा-वार एवं छात्रावास सीटों की उपलब्धता की जांच अवश्य कर लें। किंग्सवे कैंप स्थित दृष्टिबाधित बालकों के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विशेष स्कूल में इस सत्र के लिए छात्रावास की कोई सीट उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि किसी स्कूल में सीटें खाली रह जाती हैं तो प्रतीक्षा सूची में शामिल छात्रों को 8 एवं 9 जुलाई को दाखिला दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन इस लिंक https://www.edudel.nic.in/ के माध्यम से किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed