{"_id":"0f4292b53ffb2271bb453a33d8e0daf6","slug":"open-jim-will-available-in-parks-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरवासियों को स्वास्थ्य लाभ के लिए पार्कों में ओपन जिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरवासियों को स्वास्थ्य लाभ के लिए पार्कों में ओपन जिम
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 29 Jan 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों को स्वास्थ्य लाभ देने के उद्देश्य से कई पार्कों में ओपन जिम खोले जा रहे हैं। सेक्टर-12 टाउन पार्क में इसकी शुरूआत पहले ही कर दी गई है।
विज्ञापन
इसी क्रम में बृहस्पतिवार को सेक्टर-9 आदर्श पार्क और सेक्टर- 7 में ऑफिसर्स कॉलोनी पार्क में ओपन जिम की शुरुआत की गई। नगर निगम द्वारा पार्कों में 10-10 लाख रुपये की लागत से ओपन जिम शुरू किया जा रहा है। जिसमें अत्याधुनिक 11 मशीनें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
पार्क में कोई भी व्यक्ति आकर जिम का लाभ ले सकता है। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्क में लोग सैर के माध्यम से अपनी सेहत को बेहतर बनाने के लिए आते हैं। उनके लिए यह जिम बहुत उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन
खुले क्षेत्र में जिम से लोगों को शुद्ध हवा में व्यायाम करने का मौका मिलेगा। ओपन जिम में एयर वॉकर, एब्स शेपर, चेस्ट शेपर, दी हार्स बैक शेपर, सोल्डर शेपर, कीन चेयर, डबल सिकर, सोल्डर व्हील और लेग शेपर जैसी अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं।
इस अवसर पर भाजपा नेता अमन गोयल, राज मदान, वजीर सिंह डागर, विष्णु गुप्ता, वाईपी भल्ला, चेतराम डागर, घनश्याम शर्मा, ईश्वर चंद, सुनील आनंद और अजय बहल आदि शामिल रहे।