{"_id":"a6a0938e2019e713b8ac918bb53ad204","slug":"opd-registration-become-problem-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीडी ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन करने की योजना बनी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीडी ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन करने की योजना बनी मुसीबत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 05 Feb 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा सरकार द्वारा ओपीडी, एमएलआर और पोस्टमार्टमों का ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन करने की योजना मुसीबत बन गई है।
विज्ञापन
लोगों कि बिमारी का इलाज होना तो रहा दूर तीन-तीन दिन से मरीजों का ओपीडी में रजिस्ट्रेशन ही नहीं हो पा रहा है। पिछले दो-तीन दिन से मरीजों की लंबी-लंबी लाईने लग रही हैं, जिसकी वजह से मरीज खासे परेशान हैं।
मरीज या तो अपने घरों का रूख कर रहे हैं या फिर प्राईवेट अस्पतालों में अपना मंहगा इलाज कराने को मजबूर हो रहे हैं।
वहीं ओपीडी में डाक्टर और कर्मचारी की खाली पडी सीटों के बारे में जब मीडिया के लोगों ने ओपीडी में कार्यरत डाक्टरों से जानकारी लेनी चाही तो उन्होने मीडिया के लोगों को ही गुण्डा तक कहडाला।
विज्ञापन
अस्पताल में बिजली भी नहीं होने से लोगों को भी भारी परेशानी हो रही है। अपना इलाज कराने आये मरीज असलूप, अली मोहमद, इरशाद और हाजरा ने बताया कि वे अपना इलाज कराने के लिये पिछले दो तीन दिन से अस्पातल के धक्केखा रहे हैं उनका इलाज होना तो दूर अभी उनकी रजिस्ट्रेशन पर्ची तक नहीं बन सकी है।
विज्ञापन
उनका यह भी आरोप है कि डाक्टर उनसे सीधा मूंह भी बात करने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि वे मजबूर होकर प्राईवेट अस्पतालों में मंहगा इलाज कराने को मजबूर होना पड रहा है।
मरीज इरशाद और असलूप का कहना है कि वे गरीब आदमी हैं इस लिये वे प्राईवेट अस्पातल में इलाज नहीं करा सकते मजबूर होकर वे अपने घर ही जाना पड रहा है।
वहीं इस बारे में अल-आफिया सामान्य अस्पताल के एसएमओ डाक्टर राजीव का कहना है कि सरकार के आदेशानुसार ओपीडी, पोस्टर्माटर्म और एमएलआर ऑन लाईन दो दिन से शुरू किये गये हैं।
उनके पास डाटा ऑपरेटर केवल चार हैं जबकी कम से कम दस होने चाहियें। वहीं एक डाक्टर द्वारा पत्रकारों को गुडां कहने के सवाल पर उन्होने कहा कि वे इस मामले की जांच कराऐगें और डाक्टर दोशी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाऐगी।