{"_id":"932cdde0962d37a77eec20499d08da4e","slug":"op-chautala-hearing-in-cbi-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई कोर्ट में पेश हुए चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई कोर्ट में पेश हुए चौटाला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 06 Dec 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्र्रकाश चौटाला आय से अधिक संपत्ति मामले में शुक्रवार को विशेष सीबीआई अदालत में पेश हुए। मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने चार गवाहों के बयान दर्ज करवाए। केस की अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होगी। तीस हजारी स्थित विशेष सीबीआई जज मनु राय सेठी के समक्ष शुक्रवार को चौटाला के मामले की सुनवाई हुई। उन्हें तिहाड़ जेल से विशेष सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। जेबीटी भर्ती घोटाले के सिलसिले में वह दस साल कैद की सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन के चार गवाहों एचआर कांबोज, डीपी मुदगिल, दलमीत सिंह सैनी व दिलबाग सिंह के बयान दर्ज करवाए गए। इन गवाहों से बचाव पक्ष के अधिवक्ता एचके शर्मा ने जिरह की।
विज्ञापन
बता दें कि जेबीटी मामले में सजा काट रहे चौटाला को हाईकोर्ट ने सेहत के आधार पर अंतरिम जमानत दी थी। हरियाणा चुनाव में बिना अनुमति के रैली करने के मद्देनजर अदालत ने उन्हें दस अक्तूबर को सरेंडर करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन