ओपी ने निलंबन के निर्णय को दी चुनौती, रिपोर्ट को बताया एकतरफा
भाजपा विधायक ओपी शर्मा ने दिल्ली विधानसभा की आचरण समिति की रिपोर्ट के आधार पर उन्हें विस के दो सत्र से निलंबित करने के निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इस याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी।
शर्मा ने अपने निलंबन को गलत बताते हुए कहा कि आचरण समिति में सभी सदस्य सत्ता पक्ष के हैं और उन्होंने उनकी सफाई को गलत तरीके से पेश कर सदस्यता को रद्द करने की सिफारिश कर दी।
जिसके जवाब में भाजपा विधायक का कहना है कि ये एकतरफा कार्रवाई है।
उऩ्हें दो सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था
गौरतलब है कि नारायण दत्त शर्मा की अध्यक्षता वाली आठ सदस्यीय समिति ने आप विधायक अल्का लांबा पर रात को घूमने वाली-टिप्पणी करने के मामले में आदतन दोषी समेत सात बिंदुओं का हवाला देकर विस की सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की थी।
बाद में उन्हें विस के मात्र दो सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था। घटना 24 नवंबर 15 को हुई थी। समिति ने रिपोर्ट में कहा कि शर्मा को बार-बार माफी मांगने या खेद प्रकट करने का मौका दिया गया लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
हर बार बयान बदले और कई बार स्वीकार किया कि हां, अलका लांबा के लिए रात को घूमने वाली टिप्पणी की है।