फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   only one player in indian cricket team from delhi

इंडिया की वनडे टीम में एक भी खिलाड़ी दिल्ली से नहीं

Thu, 29 May 2014 06:19 PM IST
Updated Thu, 29 May 2014 06:19 PM IST
विज्ञापन
only one player in indian cricket team from delhi

किसी जमाने में भारतीय किक्रेट टीम में दिल्ली के खिलाड़ियों का ही दबदबा होता था लेकिन अब यह दूर की कौड़ी साबित होता दिख रहा है।

विज्ञापन


हाल ही में बांग्लादेश दौरे के लिए चुनी गई वनडे टीम में दिल्ली के क्रिकेटरों को खास तवज्जो नहीं दी गई है। आलम यह है कि तीन मैचों की सीरीज के लिए चुनी गई वनडे टीम में दिल्ली से महज एक क्रिकेटर को चुना गया है और वह भी गेंदबाज के रूप में।

हालांकि, इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित 18 सदस्यीय टेस्ट टीम के लिए दिल्ली के 4 खिलाड़ियों को चुना गया है। इनमें वो दिग्गज क्रिकेटर भी शामिल हैं जो लंबे अर्से से टीम में शामिल होने की बाट जोह रहे थे।
विज्ञापन

दिल्‍ली से एक भी खिलाड़ी वनडे टीम में नहीं

only one player in indian cricket team from delhi

बांग्लादेश दौरे के लिए चुनी गई भारत की वनडे टीम में दिल्ली के एकमात्र खिलाड़ी अमित मिश्रा हैं। मिश्रा के अलावा और भी कई ऐसे क्रिकेटर ‌हैं जो टीम इंडिया में जगह बना सकते थे लेकिन वे चयनकर्ताओं को प्रभावित करने में नाकाम रहे।

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच मार्च में बांग्लादेश में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। जबकि अपना आखिरी टेस्ट मैच दो साल पहले 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला है। हालांकि दिल्‍ली में पैदा हुए अमित रणजी क्रिकेट में हरियाणा की टीम से खेलते हैं। जबकि बल्‍लेबाज शिखर धवन को आराम दिया गया है।

वनडे सीरीज के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम इंडियाः सुरेश रैना (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, अंबाती रायडू, मनोज तिवारी, केदार जाधव, रिदिमान साहा, परवेज रसूल, अक्षर पटेल, विनय कुमार, उमेश यादव, स्टुअर्ट बिन्‍नी, मोहित शर्मा और अमित मिश्रा।

गंभीर के लिए संजीवनी बन सकती है ये वापसी!

only one player in indian cricket team from delhi

आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान और टीम इंडिया के ओपनर रहे गौतम गंभीर एक बार फिर टीम में वापसी कर रहे हैं। लगभग 17 महीने बाद टेस्‍ट टीम में जगह पाने वाले गंभीर के लिए यह मौका संजीवनी से कम नहीं हैं।

लगातार खराब फार्म के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहे गंभीर बांग्लादेश के खिलाफ चुनी गई वनडे टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे लेकिन इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई टेस्ट टीम में उन्हें एक बार फिर अपना दमखम दिखाने का मौका मिलेगा।

गौतम गंभीर ने आखिरी टेस्ट मैच दिसंबर, 2012 में इंग्लैड के खिलाफ खेला था जबकि आखिरी वनडे जनवरी, 2013 में इंग्लैंड के ही खिलाफ खेला था।

विज्ञापन

शिखर पर धवन

only one player in indian cricket team from delhi

टीम इंडिया के तेज तर्रार बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर दिल्ली का झंडा बुलंद किए हुए हैं। टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले शिखर धवन का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है।

आईपीएल 7 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी करने वाले धवन को इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली 18 सदस्यीय टेस्ट टीम में चुना गया है।

धवन ने अपना आखिरी टेस्ट मैच इसी साल फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला, जबकि आखिरी वनडे मैच मार्च में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था।

कोहली पर कायम है भरोसा

only one player in indian cricket team from delhi

दिल्ली के इस दिग्गज क्रिकेटर को टीम इंडिया का भविष्य का कप्‍तान माना जा रहा है। बांग्लादेश दौरे पर जाने से उन्हें छुट्टी दे दी गई है। चयनकर्ताओं ने उन्हें कठिन इंग्लैंड दौरे से पहले आराम देने का फैसला लिया है।

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और उसी का नतीजा है कि वह टीम इंडिया में लगातार दिल्ली का झंडा बुलंद किए हुए हैं।

विराट कोहली ने अपना आखिरी टेस्‍ट मैच फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ और आखिरी वनडे मार्च में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला ह‌ै।

इशांत के पास है सुनहरा मौका

only one player in indian cricket team from delhi

आईपीएल में सनराइजर्स ‌हैदराबाद के लिए खेलने वाले दिल्ली के इशांत शर्मा ने भारत की टेस्ट टीम में वापसी की है। आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने वाले इशांत शर्मा एक बार फिर टेस्ट टीम में शामिल किए गए हैं।

अच्छे और खराब प्रदर्शन के चलते वह टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं और उनके पास अपनी जगह पक्की करने का यह एक शानदार मौका है। हालांकि इशांत को बांग्लादेश जाने वाली वनडे टीम में नहीं रखा गया है। इशांत ने आखिरी वनडे इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

टेस्ट के लिए 18 सदस्यीय घोषित टीम- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन, गौतम गंभीर, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, ईश्वर पांडे, इशांत शर्मा, स्टुअर्ट बिन्‍नी, वरुण आरोन, रिदिमान साहा और पंकज सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed