{"_id":"687b0567e536e1c75e038d28","slug":"only-four-seats-are-vacant-this-year-in-the-indian-institute-of-technology-iit-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT Four Seats Vacant: आईआईटी में चार सीटें खाली रह गईं, नहीं मिली ओबीसी नॉम-क्रीमी लेयर की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT Four Seats Vacant: आईआईटी में चार सीटें खाली रह गईं, नहीं मिली ओबीसी नॉम-क्रीमी लेयर की बेटियां
Sat, 19 Jul 2025 08:10 AM IST
अनुज कुमार
सीमा शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 19 Jul 2025 08:10 AM IST
सार
इस साल आईआईटी में केवल चार सीटें ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर छात्रा कोटे की खाली रहीं है। क्योंकि इस वर्ग की योग्य छात्राएं नहीं मिलीं। पिछले साल 96 सीटें खाली थीं, लेकिन सामान्य वर्ग से कोई सीट खाली नहीं रही। नया सत्र इस हफ्ते से विभिन्न आईआईटी में शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
IIT Delhi
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में इस साल सिर्फ चार सीटें खाली रहीं हैं। आईआईटी बीएचयू और खड़गपुर में दो-दो सीटें बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर प्रोग्राम में रिक्त हैं। चारों सीटें ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर की छात्रा कोटे की थीं।
विज्ञापन
दावेदारी के लिए इस वर्ग की योग्य छात्रा नहीं मिली। सीट अन्य वर्ग की लड़कियों को आवंटित नहीं की जा सकती थी। नॉन-क्रीमी लेयर के छात्रों को भी नहीं दी जा सकती थी। खास बात है कि पहली बार स्नातक पाठ्यक्रमों में सामान्य वर्ग से सीट खाली नहीं रही है।
विज्ञापन
पिछले शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 96 सीटें खाली रहीं थीं। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईआईटी कानपुर ने जोसा काउंसलिंग के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की विंडो अब बंद कर दी है। दरअसल, स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले यानी जेईई एडवांस 2025 की जिम्मेदारी आईआईटी कानपुर को दी गई थी। सभी 23 आईआईटी संस्थानों में इस बार 18160 सीटें थीं। 18188 सीटों पर दाखिले हुए। 28 अतिरिक्त सीटें थीं।
विज्ञापन
इसी हफ्ते से नया सत्र शुरू होगा
इसी हफ्ते से नया सत्र शुरू रहा है। सभी आईआईटी अलग-अलग दिन से कक्षाएं शुरू करेंगे। आईआईटी दिल्ली में 21 जुलाई, बॉम्बे व धनबाद में 28 जुलाई, गोवा पांच अगस्त, जम्मू 28 जुलाई, कानपुर, मद्रास, मंडी व जोधपुर 31 जुलाई, खड़गपुर 29 जुलाई, रुड़की व तिरुपति 26 जुलाई, रोपड़ व पालकाड़ 30 जुलाई, आईआईटी गांधीनगर 18 अगस्त, गुवाहाटी 20 जुलाई, इंदौर छह अगस्त, बीएचयू 24 जुलाई से सत्र शुरू कर रहा है।