फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Only BJP can solve all problems'

'भाजपा ही दे सकती है समस्याओं का हल'

Tue, 26 Aug 2014 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 26 Aug 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
'Only BJP can solve all problems'

फरीदाबाद सेक्टर-19 स्थित अग्रसेन भवन में सोमवार को भाजपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश की समाज कल्याण मंत्री माया सिंह मौजूद रहीं।

विज्ञापन


सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विश्वास प्रदेश के चुनाव में भी काम आएगा। इसी के बल पर भाजपा यहां परचम लहराएगी। आगामी विधानसभा चुनावों में सभी को एकजुटता दिखाते हुए जनता को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करना है, ताकि हरियाणा में भाजपा की सरकार बने। केन्द्र व राज्य में एक समान विकास हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा का एक-एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता विधानसभा चुनावों में मजबूत तरीके से जुड़ कर जनता के बीच जाएं और उन्हें भाजपा की नीतियों से अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय गौड़, युवा भाजपा नेता देवेन्द्र चौधरी, प्रदेश सचिव संदीप जोशी, जिला महामंत्री ओम प्रकाश रक्षवाल एवं डॉ. आरएन सिंह सहित अन्य ने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जो जनता की समस्याओं को हल करवा सकती है। जनता भाजपा को प्रदेश की कमान सौंपने का मन बना चुकी है।


इस अवसर पर पार्षद अजय बैंसला, मीडिया प्रभारी उमेश भाटी, जिला सचिव मुकेश शर्मा, डॉ. कौशल बाठला, मूलचंद शर्मा, नीरा तोमर, अनिल नागर एवं विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed