फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Only 38.51 percent voter turnout was recorded in the MCD by-elections on Sunday

Delhi MCD By Polls: सिर्फ 38.51% मतदान, सियासी शोर के बीच मतदाताओं की सुस्ती; 12 वार्डों में कहां-कितना मतदान?

Mon, 01 Dec 2025 06:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 01 Dec 2025 06:36 AM IST
सार

12 वार्डों के उपचुनाव में 51 उम्मीदवारों के बीच ताज किसके-किसके सिर सजेगा, इसका पता तीन दिसंबर यानी बुधवार को मतगणना के बाद ही चलेगा। इन वार्डों में वर्ष 2022 के आम चुनाव की तुलना में लगभग 10.5 प्रतिशत कम मतदान हुआ।

विज्ञापन
Only 38.51 percent voter turnout was recorded in the MCD by-elections on Sunday
एमसीडी के 12 वार्डों के उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीडी के 12 वार्डों के उपचुनाव में रविवार को मात्र 38.51 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। सियासी दलों के आरोप-प्रत्यारोप, स्थानीय मुद्दों और उम्मीदवारों की सक्रियता के बावजूद मतदाता की उदासीनता ने प्रत्याशियों को निराश किया। 12 वार्डों के उपचुनाव में 51 उम्मीदवारों के बीच ताज किसके-किसके सिर सजेगा, इसका पता तीन दिसंबर यानी बुधवार को मतगणना के बाद ही चलेगा। इन वार्डों में वर्ष 2022 के आम चुनाव की तुलना में लगभग 10.5 प्रतिशत कम मतदान हुआ।

विज्ञापन

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह मतदान शुरू होते ही कई केंद्रों पर चहल-पहल दिखी और शाम तक मतदान हुआ, लेकिन दोपहर के चार घंटों को छोड़कर मतदान की रफ्तार धीमी ही रही। चार वार्डों में पूरा दिन मतदान की रफ्तार बनी रही। उनमें शाम 5:30 बजे के बाद भी मतदाता लाइनों में लगे रहे और कुछ केंद्रों पर मतदान छह बजे तक चलता रहा। इन उपचुनावों में सबसे दिलचस्प तस्वीर चांदनी महल वार्ड में देखने को मिली, जहां 55.93 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

चांदनी महल में मुकाबला त्रिकोणीय है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और इस इलाके से छह बार विधायक रहे और मौजूदा विधायक मोहम्मद आले इकबाल के पिता शोएब इकबाल का प्रभाव चुनावी मैदान में साफ दिखा। इसके विपरीत ग्रेटर कैलाश वार्ड में मतदान सबसे कम रहा। यहां केवल 26.76 प्रतिशत मतदाता ही घरों से बाहर निकले। उच्च आवासीय बस्तियों और अपेक्षाकृत शहरीकृत इलाकों में कम मतदान का पैटर्न इस उपचुनाव में भी दोहराया गया। द्वारका-बी, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार और चांदनी चौक में भी मतदान 30 से 38 प्रतिशत के बीच सिमटा रहा।

मुंडका, नारायणा, संगम विहार-ए और दक्षिणपुरी जैसे वार्डों में मतदान ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया। इन क्षेत्रों में स्थानीय मुद्दों खासकर सफाई व्यवस्था, जलभराव, सीवर लाइन, अनधिकृत कॉलोनियों की समस्याओं और परिवहन सुविधाओं ने मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक खींचा।

मुंडका और संगम विहार में शाम छह बजे तक मतदान जारी रहने की वजह भी यही मानी गई कि लोग कामकाज से लौटने के बाद बड़ी संख्या में पहुंचते रहे। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, उपचुनावों को शांतिपूर्ण कराने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए थे। आयोग ने बताया कि मतदान समाप्ति के बाद सभी ईवीएम सुरक्षित स्ट्रॉन्ग रूम में जमा कर दी गई हैं। भाजपा, आप और कांग्रेस तीनों पार्टियों ने इसे प्रतिष्ठा का चुनाव मानकर आखिरी दिन तक जोर लगाया था।

विज्ञापन

शुरुआती सुस्ती के बाद दोपहर में बढ़ा मतदान
एमसीडी के 12 वार्डों में रविवार को हुए एमसीडी उपचुनाव में मतदान शुरू से लेकर अंत तक उतार-चढ़ाव भरा रहा। पहले दो घंटे में मतदाताओं ने सुस्ती दिखाई और सिर्फ 5.20 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। अगले दो घंटे में यह बढ़कर 7.23 प्रतिशत पर पहुंच गया। शुरुआती चार घंटे में 12.63 प्रतिशत मतदान हुआ। तीसरे चरण के दो घंटों में 9.21 प्रतिशत वोट पड़े और दोपहर एक बजे तक कुल मतदान 21.84 प्रतिशत हो गया। अगले दो घंटों में मतदान में फिर तेजी आई और 9.29 प्रतिशत वोट दर्ज हुए। दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान 31.13 प्रतिशत पहुंच गया। आखिरी दो घंटों में केवल 7.38 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम 5:30 बजे तक सभी बूथों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल मतदान 38.51 प्रतिशत दर्ज किया गया। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, सुबह ठंड और फॉग के चलते शुरुआती घंटों में मतदान बेहद धीमा रहा। दोपहर बाद मतदाताओं की आवाजाही बढ़ी लेकिन शाम होते-होते मतदान फिर थम गया।

12 वार्डों में कहां कितना मतदान

वार्ड             2025           2022  
चांदनी महल        55.93       54.15
मुंडका              44.50     55.63      
संगम विहार-ए       44.40      53.75
नारायणा             42.76     50.17
दक्षिणपुरी            40.23   53.12
शालीमार बाग-बी    37.53       50.41
ढिचाऊं कलां        37.20      55.15
विनोद नगर          36.47      50.15
चांदनी चौक        35.65       44.49
अशोक विहार       33.82  42.95
द्वारका-बी           29.76    39.09
ग्रेटर कैलाश         26.76    39.07
कुल                 38.51     49.07
* मतदान प्रतिशत में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed