फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Only 2.5 lakh e-rickshaws will be allowed to operate in Delhi; preparations underway to set a limit.

Delhi NCR News: दिल्ली में 2.5 लाख ई-रिक्शा ही चल सकेंगे, सीमा तय करने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
सरकार ने 2026 की मसौदा योजना जारी की, जनता से 30 दिन में मांगे सुझाव और आपत्तियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या से जाम, सड़क सुरक्षा और प्रदूषण की समस्या को देखते हुए सरकार ने इनके पंजीकरण की अधिकतम सीमा तय करने का प्रस्ताव दिया है। दिल्ली ई-रिक्शा (पंजीकरण और संचालन) योजना, 2026 के मसौदे के तहत राजधानी में अधिकतम 2.5 लाख ई-रिक्शा पंजीकृत किए जा सकेंगे। सरकार ने मसौदे पर जनता से 30 दिनों के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं।
प्रस्ताव के अनुसार, निर्धारित सीमा पूरी होने के बाद नए ई-रिक्शा का पंजीकरण नहीं होगा। हालांकि, सरकार जरूरत के मुताबिक इस सीमा में बदलाव कर सकेगी। ई-रिक्शा के पंजीकरण और संचालन के लिए वैध अनुपालन प्रमाणपत्र (ईसीसी) अनिवार्य होगा। यह डिजिटल प्रमाणपत्र दो साल तक वैध रहेगा।प्रमाणपत्र में वाहन, मालिक और चालक के पंजीकरण संबंधी विवरण के साथ ड्राइविंग लाइसेंस, सार्वजनिक सेवा वाहन (पीएसवी) बैज, बैटरी मानकों, फिटनेस और बीमा की जानकारी दर्ज होगी। प्रत्येक प्रमाणपत्र एक ई-रिक्शा और एक चालक से जुड़ा होगा।
विज्ञापन

व्यक्तिगत मालिक अधिकतम पांच ई-रिक्शा रख सकेंगे
मसौदे के मुताबिक, दिल्ली के निवासी व्यक्तिगत रूप से अधिकतम पांच ई-रिक्शा रख सकेंगे। वहीं, कंपनियां, संस्थाएं, गैर-सरकारी संगठन, सहकारी समितियां और ड्राइविंग स्कूल अधिकतम 100 ई-रिक्शा रख पाएंगे। इन्हें पर्याप्त चार्जिंग या बैटरी बदलने की सुविधा उपलब्ध करानी होगी। 25 या इससे अधिक ई-रिक्शा के बेड़े का संचालन करने वालों के लिए एग्रीगेटर लाइसेंस भी अनिवार्य करने का प्रस्ताव है। सभी चालकों के पास वैध ई-रिक्शा ड्राइविंग लाइसेंस और पीएसवी बैज होना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा के लिए तय होंगे मानक
- चालक के अलावा अधिकतम चार यात्रियों के बैठने की क्षमता।
- सामान ले जाने की अधिकतम क्षमता 40 किलोग्राम।
- मोटर की अधिकतम शक्ति 2,000 वाट।
- अधिकतम गति 25 किलोमीटर प्रति घंटा।
- प्रत्येक ई-रिक्शा के लिए अलग अनुपालन प्रमाणपत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed