फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   online petition to pm modi on dadri case

दादरी हत्या: क्या वायरल हुई इस याचिका का मोदी देंगे जवाब?

Sat, 03 Oct 2015 07:56 PM IST
Updated Sat, 03 Oct 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
online petition to pm modi on dadri case

दादरी के बिसाहड़ा गांव में गोमांस खाने की अफवाह के बाद मारे गए अखलाक की घटना के बाद राजनीति जोरों पर है। भारतीय जनता पार्टी सहित दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पार्टी के नेता भी यहां पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


इस कड़ी में मुस्लिम नेता असदउद्दीन ओवैशी भी शक्रवार को यहां पहुंचे लेकिन, अभी तक इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किसी बयान के न आने के बाद Speak UP Modi नाम से एक ऑनलाइन याचिका डाली गई है।
विज्ञापन


इस याचिका में प्रधानमंत्री से मांग की गई है कि वो इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ें। अभी तक इस याचिका को इंटरनेट पर चार हजार से ज्यादा लोगों का समर्थन मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में प्रधानमंत्री से कहा गया है कि वह संयुक्त राष्ट्र संघ में जाते हैं, विदेशों में जाते हैं, फेसबुक के सीईओ से मिलते हैं लेकिन, देश का एक साधारण मुसलमान मांस खाने पर भीड़ द्वारा बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया जाता है और आप उस पर कुछ नहीं बोलते?

ये भी पढ़ें:
भाजपा नेता का बेटा निकला दादरी हत्या का मुख्य आरोपी, गिरफ्तार
EXCLUSIVE: लंबे ड्रामे के बाद इकलाख के घर पहुंचे केजरीवाल
दादरी में गुस्साए गांववालों ने मीडिया और नेताओं को खदेड़ा
पीड़ित परिवार से मिलने दादरी पहुंचे राहुल गांधी

क्या प्रधानमंत्री देंगे इस याचिका का जवाब

online petition to pm modi on dadri case

इस ऑनलाइन याचिका को देश के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहुरु विश्वविद्यालय के छात्र संघ (JNUSU)के पूर्व अध्यक्ष वी लेनिन कुमार ने शुरु किया है।

चार हजार लोगों ने इसके पक्ष में अभी तक इस ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं। याचिका में मांग की गई है कि प्रधानमंत्री 16 घंटे के भीतर इस मामले पर अपना बयान दें।

हालांकि इस मामले में प्रधानमंत्री की चुप्पी को लेकर विपक्षी दलों ने भी भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री की आलोचना की है। शनिवार को बसाहड़ा पहुंचे आप नेता आशुतोष ने भी कहा कि प्रधानमंत्री को भी इस गांव में आना चाहिए और पीड़ितों से आंसु पोछने चाहिए।

इस इलाके से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और संस्कृति राज्य मंत्री महेश शर्मा यह कहते आ रहे हैं कि यह एक दुर्घटना है और इसे साजिश कहना गलत है।

देखना दिलचस्प होगा कि इंटरनेट को लोकतंत्र की नई ताकत कहने वाले प्रधानमंत्री इस ऑनलाइन याचिका का जवाब देते हैं या नहीं। (ऑनलाइन पीटिशन को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed