फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Online transactions down by 15% after demonetisation of Rs 2000 note in GautamBuddha Nagar

Rs 2000: डिजिटल लेनदेन पर भारी गुलाबी नोटों की विदाई, 15% तक घटा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन

Tue, 30 May 2023 04:31 AM IST
आकाश दुबे हर्ष मिश्रा, अमर उजाला, नोएडा
हर्ष मिश्रा, अमर उजाला, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 30 May 2023 04:31 AM IST
सार

गौतमबुद्ध नगर में कुल ट्रांजेक्शन का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा ऑनलाइन किया जाता है। यह आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। लेकिन गुलाबी नोटों की विदाई ने इस ग्राफ को नीचे ला दिया।

विज्ञापन
Online transactions down by 15% after demonetisation of Rs 2000 note in GautamBuddha Nagar
फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

दो हजार का नोट वापस लेने की घोषणा के बाद से ही डिजिटल ट्रांजेक्शन में कमी आई है। जिले में 35 बैंकों की 570 शाखाओं में आमतौर पर रोजाना 142 करोड़ रुपये की डिजिटल ट्रांजैक्शन हो रहा था। जो कि 20 मई के बाद करीब 15 फीसदी घटकर 121 करोड़ रुपये रह गया है। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की जगह लोग बाजार में दो हजार के नोटों को बाजार में खपा रहे हैं। 

विज्ञापन

लीड बैंक अधिकारियों के अनुसार जल्द ही स्थिति सामान्य होने डिजिटल लेनदने की तादाद फिर बढ़ जाएगी। आमतौर पर गौतमबुद्ध नगर में कुल ट्रांजेक्शन का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा ऑनलाइन किया जाता है। यह आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। लेकिन गुलाबी नोटों की विदाई ने इस ग्राफ को नीचे ला दिया। लीड बैंक मैनेजर विदुर भल्ला बताते हैं कि नोटबंदी के बाद से लगातार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का ग्राफ बढ़ता रहा है। सबसे अधिक बढ़ोतरी कोरोना काल के बाद से ही हुई है। 2020 से 2023 में अब तक 23 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में हुई है।

कई मोबाइल एप्लीकेशंस के जरिए ट्रांजैक्शन किया जा रहा है।  2017 के बाद से अब तक जिले में पहली बार डिजिटल लेनदेन का ग्राफ गिरा है। अहम है कि 2000 के नोट बदलने के लिए आरबीआई ने चार माह का समय दिया गया है।  ऐसे में लोग बैंकों की लाइनों में लगने से बच रहे हैं। उनके पास जो नोट हैं वह उसे रोजाना के खर्चों में इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा व्यापारी वर्ग भी ज्यादा ट्रांजेक्शन नकद में ही कर रहे हैं। यही कारण है जिसकी वजह से  ऑनलाइन ट्रांजेक्शन प्रभावित हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर खपा रहे दो हजार के नोट 
पेट्रोल पंप पर भी दो हजार के नोट खपाने वालों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। इसके चलते पंप संचालकों ने दो हजार के नोट देने वालों के लिए कई तरह के नियम  बना लिए हैं। कई जगहों पर दो हजार के नोट देने वालों को कम से कम 500 या उससे अधिक रुपये का पेट्रोल डलवाना अनिवार्य कर दिया गया है। संचालकों का कहना है कि लोग दो हजार का नोट देकर 100 या 200 रुपये का पेट्रोल डलवा रहे हैं। इससे काफी परेशानी हो रही है। वहीं कई पंप पर अब दो हजार के नोट नहीं लिए जा रहे हैं। 

सात दिन में 70 करोड़ रुपये जमा हुए 
23 मई से अब तक जिले में 70 करोड़ रुपये के गुलाबी नोट जमा हुए हैं। जिला लीड बैंक मैनेजर ने बताया कि सोमवार को 13 करोड़ की नकदी बैंक पहुंची है। जिसमें से 9 करोड़ रुपये बैंकों में जमा हुए हैं। चार करोड़ रुपये बदले गए है। अहम है कि जिले में मौजूद 35 बैंकों की 570 शाखाओं में नोट बदले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed