फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   online ticket booking block for approx four hours

सवा चार घंटे तक नहीं हो सकेगी टिकट बुकिंग

Fri, 05 Feb 2016 07:36 PM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
online ticket booking block for approx four hours

तकनीकी सुधार के लिए रेलवे ने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) को कुछ समय बंद करने का निर्णय लिया है। 7 फरवरी देर रात 11.45 बजे से सुबह 4 बजे तक पीआरएस बंद रखा जाएगा।

विज्ञापन


इस दौरान रेलवे संबंधी सभी तरह की कंप्यूटरीकृत पूछताछ सेवा बंद रहेगी। रविवार देर रात से सुबह करीब 4 घंटे 15 तक सुविधा बंद रहेगी।

इस दौरान आईवीआरएस/टच स्क्रीन, कॉल सेंटर (टेलीफोन नंबर-139)  के माध्यम से भी किसी तरह की ट्रेनों से संबंधित जानकारी नहीं मिलेगी।

शनिवार को ट्रेन की जानकारी रात पौने बारह बजे के पहले ले लें

online ticket booking block for approx four hours

साथ ही कंप्यूटर द्वारा चालू आरक्षण बुकिंग का कामकाज भी बंद रहेगा। इस दौरान ना तो यात्रा टिकट जारी होंगे और ना ही निरस्त किया जा सकेगा।


लिहाजा अगर आप रविवार को ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो ट्रेन की जानकारी रात पौने बारह बजे के पहले कर लें।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार 139 पूछताछ सेवा के साथ ही इस दौरान रेलवे स्टेशन पर स्थित ना तो डोरमेट्री की ऑनलाइन बुकिंग होगी और ना ही रिटायरिंग रूम की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed