{"_id":"63f921bfa207db7c8ea26b974278048c","slug":"online-registration-for-electricity-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 02 Jan 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बिजली निगम उपभोक्ताओं के बीच अपनी छवि सुधारने और कंज्यूमर फ्रेंडली बनने में जुट गया है।
विज्ञापन
एसएमएस से बिजली शिकायत योजना शुरू करने के बाद निगम नए कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। सुविधा दो जनवरी से फरीदाबाद सर्किल के उपभोक्ताओं को मिल सकेगी।
नए कनेक्शन के ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदक को बिजली निगम की वेबसाइट www.dhbvn.com पर जाना होगा। यहां पर उपभोक्ता को नए कनेक्शन का लिंक मिलेगा, जिससे उपभोक्ता आवेदक फॉर्म भरकर डाउनलोड कर सकेगा।
विज्ञापन
एसई आरएस यादव ने बताया कि इससे उपभोक्ताओं एवं बिजली निगम के बीच पारदर्शिता आएगी। योजना के लिए सर्किल आईटी विंग को निर्देश दे दिए गए हैं।