{"_id":"18ce00d163881d347375f4cbae16e716","slug":"online-opd-registration-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीडी में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीडी में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेवा शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 May 2014 05:09 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के 24 सरकारी अस्पतालों में ओपीडी में ऑनलाइन पंजीकरण सेवा की शुरुआत मंगलवार से शुरू हो गई।
विज्ञापन
इसकी शुरूआत दिल्ली के मुख्य सचिव एसके श्रीवास्तव ने की। इसके तहत कोई भी व्यक्ति अपने घर से ही अगले 15 दिनों तक इलाज के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकता है।
रजिस्ट्रेशन कराने के बाद मरीज संबंधित अस्पताल के उस विभाग में सीधे जा सकता है जहां उसे इलाज कराना है।
रजिस्ट्रेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट www.health.delhigovt.nic.in पर जाकर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।