फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबरी: घर बैठे बनवाएं डीटीसी के ऑल रूट पास, ये है नियम

Thu, 25 Oct 2018 08:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Oct 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
Online DTC bus pass system launched in delhi
- फोटो : amar ujala

डीटीसी की बस पास अब घर बैठे मिल जाएगी। दिल्ली सरकार ने डीटीसी की ऑनलाइन बस पास सुविधा को बृहस्पतिवार को लांच कर दिया। ऑनलाइन आवेदन के पांच दिन के अंदर स्पीड पोस्ट से डीटीसी का पास घर पर पहुंच जाएगा। जानिए क्या हैं पूरे नियम...

रियायती दरों के पास पुराने सिस्टम से ही बनेंगे

Online DTC bus pass system launched in delhi
ऑनलाइन पास योजना शुरू करते परिवहन मंत्री - फोटो : अमर उजाला

इससे डीटीसी के पास काउंटर पर लंबी-लंबी लाइन में लगने का झंझट खत्म हो जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के साथ ही ऑनलाइन पेमेंट भी करनी होगी।

Online DTC bus pass system launched in delhi

इस मौके पर मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि पास के ऑनलाइन आवेदन एसी बस, नॉन एसी बस, ऑल रूट वाली बस, एयरपोर्ट एक्सप्रेस सर्विस, दिल्ली एनसीआर एयरपोर्ट सर्विस, दिल्ली-गुरुग्राम, दिल्ली-फरीदाबाद, दिल्ली-बहादुरगढ़, दिल्ली-गाजियाबाद के बीच चलने वाली डीटीसी बसों के पास का आवेदन किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Online DTC bus pass system launched in delhi

इसके लिए www.dtcpass.delhi.gov पर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन में अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, फोटो भी देना होगा। क्रेडिट व डेबिट कार्ड से ऑनलाइन पेमेंट करने की सुविधा होगी।  

विज्ञापन
Online DTC bus pass system launched in delhi

रियायती दरों पर बनाए जाने वाले पास अभी पुराने सिस्टम से ही बनेंगे। अधिकारियों का कहना है कि रियायती दरों पर बनाए जाने वाले पास में डॉक्यूमेंट चेक करना पड़ता है। आने वाले वक्त में इसे भी ऑनलाइन सिस्टम में लाया जाएगा। स्टूडेंट पास, सीनियर सिटिजन पास पहले की तरह ही डीटीसी बस पास काउंटर से ही बनेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed