फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Online counselling for 12 programmes including LLM, BCA at IPU will begin from June 8.

Delhi NCR News: आईपीयू में एलएलएम, बीसीए समेत 12 प्रोग्राम की ऑनलाइन काउंसलिंग 8 जून से होगी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दाखिले के लिए कॉमन एंट्रेस टेस्ट (सीईटी) संपन्न होने के बाद अब काउंसलिंग का दौर शुरू होने जा रहा है। आगामी 8 जून से 12 प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। जिनमें एलएलएम, बीसीए, बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी, बीएड, बीबीए, बीबीए-एमबीए इंटीग्रेटेड, बीए जेएमसी, डिप्लोमा धारकों के लिए लेटरल एंट्री टू बीटेक, बीटेक, बीकॉम ऑनर्स, बीएड विशेष शिक्षा, चार वर्षीय बीए अंग्रेजी(ऑनर्स), चार वर्षीय बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स शामिल हैं। दो अन्य प्रोग्राम एमबीए, एमसीए और एमसीए (एसई) के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इन काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक सभी आवेदकों को सलाह दी जाती है कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखते रहें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed