{"_id":"9e1a1dae8d0641d99f10683e4db13af0","slug":"online-class-for-faridabad-municipal-corporation-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज ऑनलाइन लगेगी अधिकारियों की क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज ऑनलाइन लगेगी अधिकारियों की क्लास
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 13 May 2014 02:53 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये होगी। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव पी. राघवेंद्र राव मंगलवार को निगम के अधिकारियों की ऑनलाइन क्लास लेंगे।
विज्ञापन
निगम अधिकारी सोमवार को विभिन्न कार्यों का डाटा एकत्र करने में जुटे रहे। जानकारी के अनुसार, राव ने मंगलवार सुबह 10 से 11 बजे तक सेक्टर-12 स्थित एनआईसी सेंटर में नगर निगम के अधिकारियों को तलब किया है।
विज्ञापन
यहां वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। उप नगर योजनाकार रवि सिंगला का कहना है कि सभी मुद्दों के तथ्य एकत्र किए जा चुके हैं, ताकि सही स्थिति से विभाग के मुखिया को अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन