फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Online booking of parking space at delhi stations

अब ऑनलाइन बुक करिए स्टेशनों पर पार्किंग

Wed, 09 Jul 2014 03:09 PM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
Online booking of parking space at delhi stations

अगर आप जल्दबाजी में रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं और पार्किंग शुल्क देने व

विज्ञापन
अपने वाहन का नंबर नोट कराने में समय व्यतीत नहीं करना चाहते हैं तो ऑनलाइन पार्किंग बुकिंग करा सकते हैं। इससे आपको पार्किंग में टिकट कटवाने का झंझट खत्म होगा।

अब रेलवे स्टेशनों पर भी ऑनलाइन पार्किंग की बुकिंग कर सकते हैं। रेलवे बजट में इस बात के साफ संकेत दिया गया है। बजट घोषणा में कहा गया है कि इंटरनेट के जरिए प्लेटफॉर्म टिकट और अनारक्षित टिकट खरीदने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

इसके साथ ही इस बात की भी घोषणा की गई है कि यात्रियों की सुविधा के लिए और उनका समय बचाने के लिए पार्किंग-सह प्लेटफॉर्म कांबो टिकट योजना शुरू की जाएगी।

डाकघर से भी बुक होंगे टिकट

Online booking of parking space at delhi stations

ट्रेन टिकट के लिए अब आपको रेलवे स्टेशन की भीड़ से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। डाकघर से भी टिकट बुक करा सकते हैं। साथ ही अगर यात्रा रद्द करनी हो तो डाकघर स्थित रेलवे के टिकट काउंटर से टिकट को निरस्त भी करा सकते हैं।

सुरक्षा को ध्यान में रख रेलवे में 17000 रेलवे सुरक्षा बल की भर्ती किए जाने का ऐलान किया गया है। बजट में चार हजार महिला सुरक्षा बल कांस्टेबल की भी भर्ती करने का प्रस्ताव है।

इस प्रयास से रोजगार तो मिलेगा ही साथ ही ट्रेन में चलने वाली महिला भी सुरक्षित होंगी। दिल्ली-गाजियाबाद और दिल्ली-पानीपत के बीच महिला स्पेशल ट्रेन में सुरक्षा बल की तैनाती हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के स्टेशन होंगे वाई-फाई से लैस

Online booking of parking space at delhi stations

राजधानी के स्टेशन भी आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। रेलवे बजट में यात्री फ्रेंडली स्टेशन बनाने की कवायद की गई है। लिहाजा अब स्टेशन जहां वाई-फाई से लैस होगा वहीं स्टेशनों पर आरओ वाटर मिलेगा।

हालांकि बता दें कि इस तरह की कवायद पहले भी की गई थी, लेकिन इंटरनेट की सुविधा ट्रेनों में अभी तक नहीं मिली और रेलवे स्टेशनों पर शुद्ध पानी भी नहीं मिलता है।

विज्ञापन

भठिंडा के लिए पहले भी चली थी शताब्दी

Online booking of parking space at delhi stations

रेल बजट में यात्रियों की सुविधा के लिए भले ही दिल्ली-भठिंडा शताब्दी ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है, लेकिन इस तरह के प्रयास पहले भी किए गए थे। लेकिन यात्रियों की कमी के कारण इस रूट पर चलने वाली शताब्दी बंद कर दी गई थी।

क्षेत्रीय व्यंजन का लुत्फ अब आप सफर के दौरान उठा सकेंगे। नई दिल्ली-अमृतसर और नई दिल्ली-जम्मू खंडों के बीच क्षेत्रीय व्यंजन ट्रेन में मुहैया कराने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।

इसी तरह से प्रमुख स्टेशन पर फूड कोर्ट स्थापित किया जाएगा। जहां से आप ऑनलाइन, ई-मेल के जरिए, मोबाइल पर मैसेज कर चलती ट्रेन में अपने पसंद का खाना मंगा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed