फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Onion prices may hike more in delhi

प्याज की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के आसार

Tue, 01 Jul 2014 07:46 AM IST
Updated Tue, 01 Jul 2014 07:46 AM IST
विज्ञापन
Onion prices may hike more in delhi

राजधानी दिल्ली की मंडियों में प्याज की आवक कम होने से कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है। आढ़तियों की मानें तो आने वाले समय में दूसरे राज्यों से आवक कम होने से थोक बाजार में प्याज का दाम पचास रुपये तक पहुंच सकता है। इसका सीधा असर खुदरा बाजार पर पड़ेगा।

विज्ञापन


राजधानी की मंडियों में पिछले एक हफ्ते में प्याज की आवक में गिरावट आई है। रोजाना सौ ट्रक की आवक वाली आजादपुर मंडी में सोमवार को सिर्फ 45 ट्रक प्याज ही आया।
विज्ञापन


दो दिनों में 81 ट्रक प्याज राजस्थान, जबकि नौ ट्रक प्याज मध्य प्रदेश से आया। आढ़तियों की मानें तो थोक बाजार में राजस्थानी प्याज की कीमत 15-20 रुपये प्रति किलो व मध्य प्रदेश की 20-25 रुपये के बीच रही। सोमवार को प्याज का दाम पिछले हफ्ते से आठ रुपये ज्यादा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार ज्यादा आंसू निकाल सकती है प्याज

Onion prices may hike more in delhi

प्याज एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरिंदर बुद्धिराजा के मुताबिक आने वाले समय में राजस्थान की प्याज की आवक कम होगी। इसकी जगह नासिक और मध्य प्रदेश की प्याज लेगा, लेकिन इन दोनों राज्यों में पैदावर कम होने से आवक सामान्य नहीं हो सकती। बाजार के  रुख को देखते हुए प्याज की कीमत पचास रुपये तक जा सकती है। उन्होंने बताया कि अगस्त के मध्य तक नई फसल आने के बाद राहत मिलने की उम्मीद है।

मंडी में प्याज की कीमत बढ़ने का सीधा असर खुदरा बाजार में दिखा। बाजार में राजस्थानी प्याज तीस रुपये की दर से बिका। कारोबारियों का कहना है कि पीछे से फिलहाल प्याज कम आ रहा है।

कालीबाड़ी मार्ग पर प्याज की दुकान पर बैठे गोपाल चंद ने बताया कि अब जब मंडी में प्याज की कीमत बीस रुपये तक है तो परिवहन आदि खर्च को जोड़ने के बाद तीस रुपये में बेचना ही पड़ेगा। नहीं तो लागत भी नहीं निकल पाएगी। वहीं, रामदीन ने कहा कि मध्य प्रदेश का प्याज चालीस रुपये तक मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed