फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Onion prices decline, the decline in the rates of Azadpur Mandi.

खुशखबरी: आजादपुर मंडी में प्याज के दाम में गिरावट

Wed, 26 Aug 2015 01:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Aug 2015 01:36 PM IST
विज्ञापन
Onion prices decline, the decline in the rates of Azadpur Mandi.

केंद्र सरकार के कार्रवाई का डर दिखाते ही देश भर में प्याज की कीमतें नीचे आने लगी हैं। मंगलवार को प्याज मंडियों ने प्याज के दाम में गिरावट के संकेत दिए।

विज्ञापन


एशिया की प्याज की सबसे बड़ी मंडी महाराष्ट्र के लासलगांव में थोक भाव पिछले हफ्ते के 57 रुपये प्रति किलो से घटकर 48.5 रुपये प्रति किलो हो गया।

दिल्ली की आजादपुर मंडी में भी तीन से पांच रुपये प्रति किलो की कमी आई है। हालांकि अभी खुदरा बाजार में प्याज 80 रुपये किलो ही बिक रहा है।

दिल्ली को कर्नाटक ने संभाला

Onion prices decline, the decline in the rates of Azadpur Mandi.

नासिक स्थित नेशनल हॉर्टीकल्चर एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन के निदेशक आरपी गुप्ता के अनुसार मंडियों में प्याज की आवक बढ़ गई है।

दरअसल सरकार ने प्याज के दाम पर काबू पाने के लिए निर्यात कीमतों को 425 अमेरिकी डॉलर प्रति टन से बढ़ाकर 700 अमेरिकी डॉलर प्रति टन कर दिया है।

साथ ही केंद्र ने एक दिन पहले ही महाराष्ट्र सरकार को जमाखोरी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था। इसके अलावा ट्रेडिंग कारपोरेशन एमएमटीसी 10 हजार टन प्याज का आयात कर रहा है।

इसका भी असर पड़ा है। इसी तरह दिल्ली के लोगों को कर्नाटक तथा आंध्र प्रदेश से पहुंचे प्याज ने राहत दी है। आजादपुर एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केटिंग कमेटी के सदस्य राजेंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार को प्याज 53 रुपये प्रति किलो बिका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed