फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one year for ujjawala plan 6032 women got gas connection

उज्जवला योजना का एक वर्ष पूरा, मिला 6032 महिलाओं को गैस कनेक्शन

Wed, 10 May 2017 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 10 May 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
one year for ujjawala plan 6032 women got gas connection

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत फरीदाबाद जिले में एक वर्ष में 6032 महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन से जोड़ा गया है। सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना के अनुसार जिले में 51902 लोगों को कनेक्शन देने के लिए चिन्हित किया गया, लेकिन उज्जवला योजना के तहत लगाए कैंप के दौरान अधिकांश लोग नहीं मिल पाए।

विज्ञापन


जो मिलें उनके पास एलपीजी गैस कनेक्शन की सुविधा पहले से थी। रिपोर्ट के माध्यम से सामने आया कि जिन 6032 हजार महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन मुहैया कराया गया है, उनेके पास अब तक एलपीजी की कोई सुविधा नहीं थी। यह सबसे अधिक जरूरतमंद थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह महिलाएं चूल्हे पर भोजन पकाने का कार्य कर रही थी। हालांकि जिले की जनसंख्या के मुकाबले 112 प्रतिशत परिवारों के पास एलपीजी गैस कनेक्शन होना सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को लेकर बुधवार को भारत पेट्रोलियम की तरफ से उज्जवला योजना के एक साल पूरे होने पर नीलम बाटा रोड स्थित होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें योजना की विस्तृत रिपोर्ट को पेश किया गया।

जिला नोडल अधिकारी प्रीति राय ने बताया कि एक साल के दौरान छह हजार महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन जारी कर दिए है। इस वर्ष फिर वंचित एवं जरूरतमंद लाभ पात्रों को ढूंढ़ कर जोड़ा जाएगा। केंद्र सरकार की तरफ से वर्ष 2011 में किए सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना की सूची के आधार पर जरूरतमंद का चयन किया गया।


एक साल के दौरान ग्रामीण और शहर क्षेत्रों में 200 शिविर लगाए गए। इस अवसर पर यशपाल अदलखा, नीलम गैस इंटरप्राइजिज के वितरक बिशन स्वरूप, विनोद आदि मौजूद रहे। 
उल्लेखनीय है कि 1 मई 2016 में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरूआत की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed