फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One who cheated on the pretext of sending him abroad arrested from Punjab

Fraud: विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाला पंजाब से गिरफ्तार, फेसबुक के जरिये दोस्ती कर करता था फर्जीवाड़ा

Fri, 09 Feb 2024 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 09 Feb 2024 05:51 AM IST
सार

आरोपी की पहचान फतेहगढ़ साहिब, पंजाब निवासी मुकेश के रूप में हुई है। आरोपी फेसबुक के जरिये दोस्ती कर लोगों को विदेश भेजने का झांसा देता था।

विज्ञापन
One who cheated on the pretext of sending him abroad arrested from Punjab
demo pic... - फोटो : ANI

विस्तार

आईजीआई थाना पुलिस ने फर्जी वीजा के जरिये विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले जालसाज को पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फतेहगढ़ साहिब, पंजाब निवासी मुकेश के रूप में हुई है। आरोपी फेसबुक के जरिये दोस्ती कर लोगों को विदेश भेजने का झांसा देता था।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले साल 23 जून को थाईलैंड से एक भारतीय नागरिक सहजप्रीत सिंह को निर्वासित किया गया था। उसके दस्तावेज की जांच में इमिग्रेशन अधिकारियों ने पाया कि यात्री के पासपोर्ट पर मलेशिया का नकली स्टांप लगा था। जिसके साथ यात्री ने छेड़छाड़ किया था।
विज्ञापन


यात्री को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने सहजप्रीत के खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यात्री ने बताया कि वह पैसा कमाने के लिए विदेश जाना चाहता था। 2022 में उसकी फेसबुक पर मुकेश नाम के एक व्यक्ति से दोस्ती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि वह कई साल मलेशिया में काम कर चुका है और कई लोगों को विदेश भेज चुका है। इसके लिए उसने सारे दस्तावेज का इंतजाम करने की बात कही। इसकी एवज में उसने यात्री से एक लाख रुपये लिए।


उसने बताया कि मुकेश ने उसकी थाईलैंड यात्रा की व्यवस्था की। जहां वह 20 दिन रुका और उसके बाद मुकेश ने उसे मलेशिया भेज दिया। जब उसने मुकेश को भारत वापस भेजने के लिए कहा तो उसने मलेशिया की नकली स्टांप की व्यवस्था की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed