फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One who cheated on the pretext of sending him abroad arrested

Delhi NCR News: विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 08:36 PM IST
विज्ञापन
-प्रीत विहार में चलाता था ट्रैवल एजेंसी, इसी की आड़ में करता था ठगी
विज्ञापन

- यात्रा विवरण दर्शाने के लिए अन्य एजेंटों की मदद से लगवाता था स्टाम्प
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने ट्रैवल एजेंसी की आड़ में लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनोज जैन के रूप में हुई है। वह लोगों के पासपोर्ट पर यात्रा विवरण दर्शाने के लिए नकली स्टाम्प लगवाता था। पुलिस ने दुबई से आने वाले एक यात्री के पासपोर्ट पर फर्जी स्टाम्प देखकर उसे गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी मनोज की तलाश कर रही थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 12 अक्तूबर 2023 को फिरोजपुर पंजाब का रहने वाला दलजीत सिंह दुबई से दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचा। इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने यात्री के दस्तावेजों की जांच की। इसमें अधिकारियों ने पाया कि उसके पासपोर्ट पर लगा यूएई का 15 और 17 जुलाई के दो आगमन और प्रस्थान का स्टाम्प नकली है। यात्री को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में दलजीत सिंह ने बताया कि वह नौकरी करने के लिए अमेरिका जाना चाहता था। वह मनोज जैन नाम के एक एजेंट से मिला, जिसने उसे अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया। इसके एवज में उसने 40 लाख रुपये की मांग की। एजेंट मनोज ने उसे अपने पासपोर्ट पर यात्रा विवरण बनाने का सुझाव दिया, ताकि वह आसानी से अमेरिका जा सकें। इसके लिए एजेंट ने अपने साथियों की मदद से उसके पासपोर्ट पर नकली स्टाम्प लगवा दिए। तकनीकी जांच से पता चला कि मनोज जैन झिलमिल इलाके में मौजूद है, जहां पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में मनोज जैन ने बताया कि वह एम.कॉम में स्नातकोत्तर है और प्रीत विहार में प्रखर टूर एंड ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी चलाता था। वह हवाई टिकटों की बुकिंग करता था। काम के सिलसिले में उसकी मुलाकात अन्य एजेंटों से हुई। उनलोगों के साथ मिलकर यात्रियों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने लगा। उसने बताया कि उसे यात्री से 7 लाख रुपये मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed