फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one way for industries on noida roads

उद्योगों के लिए बनेगा अलग वन-वे, शुक्रवार से लागू हो सकती है व्यवस्था

Wed, 20 Jan 2016 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 20 Jan 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
one way for industries on noida roads

साप्ताहिक बंदी से जुड़े मुद्दों को लेकर सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में एनईए पदाधिकारियों की बैठक हुई।

विज्ञापन


पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट बच्चू सिंह के सामने प्रदूषण रोकने के लिए कुछ सुझाव रखे, जिसमें उद्योगों के लिए एक अलग वन-वे व्यवस्था लागू करने की बात कही।

इस संबंध में एनईए ने एक मॉडल सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा है, जिसमें गोलचक्कर से झुंडपुरा जैसे कुछ वन-वे मार्गों का सुझाव दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि वन-वे मार्ग के सुझाव पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार तक इसे लागू किया जा सकता है। कार्ययोजना बनाई जा रही है। साथ ही साप्ताहिक बंदी का कार्यक्रम आने वाले दिनों में जारी रहेगा।

संगठन के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने बताया कि पिछले सप्ताह एनईए ने बैठक करके डीएम को सुझाव दिया था कि यदि कुछ मार्गों को वन-वे कर दिया जाए, तो जाम से छुटकारा मिल सकता है। इस पर डीएम ने सहमति जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमी चाहते हैं कि शहर में जाम और प्रदूषण से छुटकारा मिले। इसके लिए जो भी प्रयोग होंगे, उसमें साथ देंगे। उद्यमियों ने साइकिल से फैक्ट्री जाना शुरू किया है, जिसके प्रभाव से व्यापारी भी इसका पालन कर रहे हैं। साइकिल से आने वालों को डिस्काउंट भी दे रहे हैं।

साइकिल ट्रैक पर सुरक्षा गार्ड तैनात
साइकिल ट्रैक पर अतिक्रमण रोकने के लिए प्राधिकरण ने निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए हैं। एमपी वन रोड पर रजनीगंधा चौराहे से नोएडा स्टेेडियम चौराहे के बीच बने ट्रैक के दोनों तरफ गार्ड तैनात किए गए।


ये गार्ड दो शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। ट्रैक पर रेहड़ी-पटरी, पार्किंग आदि रोकने के लिए इनकी तैनाती की गई है। अगर ये प्रयोग सफल रहा, तो बाकी जगहों पर भी गार्ड तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed