फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One under trial prisoner in Tihar Jail trying to committed suicide by hanging in toilet

तिहाड़ में कैदी ने किया आत्महत्या का प्रयास, शौचालय में लगा रहा था फांसी

Fri, 07 Feb 2020 04:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 07 Feb 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
One under trial prisoner in Tihar Jail trying to committed suicide by hanging in toilet
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

तिहाड़ जेल नंबर तीन में शुक्रवार सुबह चोरी के आरोप में बंद एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार वालों ने जेल में तैनात पुलिसकर्मियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन कर रही है। फिलहाल एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


जेल प्रशासन के मुताबिक मृत कैदी की पहचान रघुवीर नगर निवासी गगन (19) के रूप में हुई है। तीन माह पहले राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने चोरी के मामले में गगन को गिरफ्तार किया था। वह जेल नंबर तीन में बंद था। शुक्रवार सुबह वह बाथरूम गया था। काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आने पर जेलकर्मियों को शक हुआ और वह वहां पहुंचकर दरवाजा को खटखटाया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर उन लोगों ने दरवाजे को तोड़ा दिया। अंदर गगन शॉल की मदद से कुंडी से लटका हुआ था। उसे नीचे उतारकर जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी स्थानीय हरिनगर थाना पुलिस व गगन के परिवार वालों को दी गई। गगन के चाचा कन्हैया ने बताया कि परिवार में उसके पिता अशोक कुमार, मां और परिवार के अन्य सदस्य हैं। परिवार वालों ने जेल में तैनात पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि पुलिसकर्मी मुलाकात के लिए रुपये की मांग करते थे और गगन को इसके लिए परेशान करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्हैया के मुताबिक तीन दिन पहले उसकी मां जेल में मिलने गई थी। जिसमें गगन ने परेशान करने की बात कही थी। हालांकि जेल प्रशासन ने आरोपों को निराधार बताया। मामले की जांच कर रहे एसडीएम ने परिवार वालों का बयान दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed