{"_id":"5a575fa24f1c1b6b188b45b9","slug":"one-terrorist-caught-in-delhi-was-about-to-leave-a-briefcase-under-dwarka-flyover","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में फिर एक संदिग्ध पकड़ा गया, ब्रीफकेस छोड़कर भागने की फिराक में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में फिर एक संदिग्ध पकड़ा गया, ब्रीफकेस छोड़कर भागने की फिराक में था
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसकैट से दिल्ली पहुंचे एक संदिग्ध को सेना ने बृहस्पतिवार को पुलिस के हवाले किया है। कश्मीर के सोपोर निवासी इस आतंकी की पहचान सुहैल बशीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बता दें कि सुहैल को दिल्ली के कैंट इलाके से पकड़ा है। वह द्वारका फ्लाइओवर के नीचे एक ब्रीफकेस रख कर भाग रहा था। तभी सेना ने उसको अपने कब्जे में ले कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुजरात पुलिस की एटीएस के साथ मिलकर दिल्ली एयरपोर्ट से आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के एक संदिग्ध को पकड़ा है। संदिग्ध को स्पेशल सेल के लोधी कॉलोनी स्थित कार्यालय ले जाया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एमएम ओबरॉय का कहना है कि संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। देर रात तक उसकी ठीक से पहचान नहीं हो पाई थी। संदिग्ध के पकड़े जाने के बाद दिल्ली में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है।
स्पेशल सेल के कुछ अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए संदिग्ध का नाम फिलहाल बिलाल अहमद काहवा बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के समय वह दिल्ली से जम्मू-कश्मीर जा रहा था। संदिग्ध को वर्ष 2000 में लालकिले पर हुए आतंकी हमले का आरोपी बताया जा रहा है।