फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one student died in school wall collapses noida

स्कूल की दीवार गिरी, एक बच्चे की मौत 50 घायल

Thu, 16 Oct 2014 11:48 PM IST
Updated Thu, 16 Oct 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
one student died in school wall collapses noida

नोएडा के बरौला में बृहस्पतिवार को स्कूल के बगल की दीवार ढहने से तीन कक्षाओं के बच्चे दब गए। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि करीब 50 बच्चे और एक शिक्षिका घायल हो गई।

विज्ञापन


इनमें से कुछ को पास के क्लीनिक और कुछ को सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया। चार बच्चों को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां से दो को देर शाम छुट्टी दे दी गई। तीनों क्लास खुले में चल रही थीं और दीवार भी करीब दस दिन पहले ही बनी थी।
विज्ञापन


स्कूल अनधिकृत रूप से चल रहा था और हादसे के बाद से स्कूल संचालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही डीएम चंद्रकांत, एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह, विधायक विमला बाथम, डिबाई के विधायक गुड्डू पंडित मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईंट की बनी दीवार बच्चों के ऊपर भरभरा कर गिरी

one student died in school wall collapses noida

सेक्टर-49 के बरौला स्थित आरसीजे पब्लिक स्कूल में करीब दो सौ बच्चे पढ़ते हैं। अनधिकृत रूप से चल रहे इस स्कूल में चार कमरे हैं। इससे सटे प्रवीन के मकान की दीवार करीब दस दिन पहले बनी थी। बृहस्पतिवार को स्कूल में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों को दीवार के पास खुले में पढ़ाया जा रहा था।

वहीं, ठेकेदार लाला प्रधान दीवार के सहारे मिट्टी की भराई करवा रहा था। इसी बीच करीब 11.30 बजे मिट्टी व ईंट की बनी दीवार बच्चों के ऊपर भरभरा कर गिर गई। दीवार के नीचे दबकर योगेश, रिषभ, अमित, हनी, पूनम, दीपक, सुनील, लक्ष्मी, हुमा, नीरज समेत करीब 50 बच्चे और अध्यापिका पिंकी शर्मा घायल हो गए।

लोगों ने मलबे में दबे बच्चों को निकाला। इसके बाद कुछ घायलों को पास के क्लीनिकों में ले जाया गया। वहीं, करीब आधे घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस के जरिये कुछ घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां संजय कुमार (7) को मृत घोषित कर दिया गया। वह नर्सरी का छात्र था।

स्कूल संचालक हुआ फरार

one student died in school wall collapses noida

वहीं, दीपक, विपुल, तुषार और देवचिराग को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, हादसे के बाद से स्कूल का संचालक व प्रधानाचार्य जनेश्वर प्रसाद सैनी फरार हो गया।

संजय के पिता दिलीप कुमार की शिकायत पर प्रवीन, नवीन व ठेकेदार लाला प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने लाला प्रधान और प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया है।

उधर, दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में रेफर किए गए चार बच्चों में से दो को देर शाम छुट्टी दे दी गई। एलएनजेपी के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सिद्धार्थ रामजी के मुताबिक, दो बच्चों के पैर और हाथ में फ्रैक्चर है, जबकि दो की चोट गंभीर नहीं थी। यहां भर्ती दो बच्चों को शुक्रवार तक छुट्टी दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed