फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One rupee note is being sold for 14 rupees in Noida

कालाबाजारी : नोएडा में 14 रुपये में बिक रहा है एक का करारा नोट, शादियों का मौसम शुरू होते ही बढ़ी मांग

Fri, 22 Nov 2024 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा हर्ष मिश्रा, नोएडा
हर्ष मिश्रा, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 Nov 2024 06:06 AM IST
सार

सीजन शुरू होते ही बैंकों से नए नोटों की गड्डियां गायब हो गई हैं। गड्डियां नोटों की माला, पूजा सामग्री व फूल बेचने वालों की दुकानों तक पहुंच रही हैं। दुकानदार एक रुपये का नोट 14 रुपये में बेच रहे हैं।

विज्ञापन
One rupee note is being sold for 14 rupees in Noida
हरौला के बाजार में बिकती नोट की माला... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादियों की शहनाई के बीच फिर से नोटों की कालाबाजारी का शोर सुनाई देने लगा है। सीजन शुरू होते ही बैंकों से नए नोटों की गड्डियां गायब हो गई हैं। गड्डियां नोटों की माला, पूजा सामग्री व फूल बेचने वालों की दुकानों तक पहुंच रही हैं। दुकानदार एक रुपये का नोट 14 रुपये में बेच रहे हैं। जिन घरों में शादी-विवाह हो रहे हैं, उन्हें मजबूरी में अधिक कीमत देकर नए नोट खरीदने पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


अमर उजाला संवाददाता ने बृहस्पतिवार को नोटों की कालाबाजारी का सच जानने के लिए ग्राहक बनकर इन दुकानदारों से बात की तो पता चला कि नोटों को उनकी कीमत से कई गुना अधिक महंगा बेचा जा रहा है। सेक्टर-5 हरौला स्थित बाजार में लाइन से पूजा सामग्री व नोटों की माला की दुकान है। इन दुकानदारों के पास सभी नोट उपलब्ध हो जाएंगे। बस जब गड्डी चाहिए हो तब दो घंटे पहले इसकी जानकारी देनी होगी। संवाददाता ने एक दुकानदार से जब एक रुपये की गड्डी मांगी तो दुकानदार ने 1400 रुपये की मांग की। 
विज्ञापन


बैंकों में नहीं तो कैसे पहुंच रहे दुकानदारों तक
रिजर्व बैंक आफ इंडिया की गाइड लाइन के अनुसार नोट को उतनी ही कीमत में चलाया जा सकता है, जितनी उस पर अंकित है। बैंक नए नोट सिर्फ उन्हीं लोगों को देते हैं, जिनके खाते उनके पास होते हैं। खाताधारकों को भी नए नोट नसीब नहीं हो रहे हैं। ऐसे में जब बैंकों में नए नोट मौजूद नहीं हैं तो फिर माला बनाने वालों के पास कैसे पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला
इस मामले में जब सिटी मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने इसे अपने अधिकारिक क्षेत्र से बाहर का मामला बताया।एलडीएम इंदु जायवास से बात की गई तो उन्होने बताया कि यह उनके आधिकारिक क्षेत्र में भी नहीं आता है। 

यह हैं 100 नोटों की गड्डी के रेट 

  • एक रुपये   1400
  • दो रुपये     2200
  • पांच रुपये  1700
  • 10 रुपये    1500
  • 20 रुपये    2250
  • 50 रुपये    5250
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed